Mahindra Logistics Share Price: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का शेयर मंगलवार 23 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में करीब 1.5 फीसदी तक गिर गया। कंपनी ने एक दिन पहले बताया था कि उसे मार्च तिमाही में 11.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है, जबकि एक साल पहले वह इसी तिमाही में 20 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है। हालांकि महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 1,450.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,272.5 करोड़ रुपये था।
