Get App

Stock Crash: मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर 10% टूटे! RBI की एक आपत्ति ने बिगाड़ा खेल, जानिए क्या है पूरा मामला?

Manappuram Finance shares: नॉन-बैकिंग फाइनेंस सेक्टर (NBFC) सेक्टर की कंपनी मण्णपुरम फाइनेंस के शेयरों में आज 9 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के कंपनी के शेयर करीब 10% तक टूटकर 278.55 रुपये के स्तर पर आ गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी में बैन कैपिटल के कंट्रोलिंग हिस्सेदारी लेने की योजना पर आपत्ति जताई है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:38 PM
Stock Crash: मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर 10% टूटे! RBI की एक आपत्ति ने बिगाड़ा खेल, जानिए क्या है पूरा मामला?
Manappuram Finance shares: मणप्पुरम फाइनेंस ने मार्च 2025 में बैन कैपिटल एशिया के साथ इनवेस्टमेंट डील का ऐलान किया था

Manappuram Finance shares: नॉन-बैकिंग फाइनेंस सेक्टर (NBFC) सेक्टर की कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में आज 9 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के कंपनी के शेयर करीब 10 प्रतिशत तक टूटकर 278.55 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी में बैन कैपिटल (Bain Capital) के कंट्रोलिंग हिस्सेदारी लेने की योजना पर आपत्ति जताई है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि आरबीआई ने इस सौदे को लेकर कुछ गंभीर आपत्तियां उठाई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन चिंताओं को दूर करने के लिए बैन कैपिटल भारत में अपने इनवेस्टमेंट व्हीकल, टाइगर कैपिटल में चरणबद्ध तरीके से हिस्सेदारी घटाने के विकल्प तलाश रही है। हालांकि, मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।

बता दें कि मणप्पुरम फाइनेंस ने मार्च 2025 में बैन कैपिटल एशिया के साथ 4,385 करोड़ रुपये के बड़े निवेश समझौते का ऐलान किया था। इस डील के तहत बैन कैपिटल को कंपनी में करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी थी। यह निवेश प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए इक्विटी शेयरों और वारंट्स के माध्यम से किया जाना था।

समझौते के मुताबिक, इस लेन-देन के पूरा होने और ओपन ऑफर के बाद बैन कैपिटल को मौजूदा प्रमोटर्स वीपी नंदकुमार और सुषमा नंदकुमार के साथ ज्वाइंट प्रमोटर के रूप में क्लासिफाई किया जाना था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें