M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 42% उछला, प्रति शेयर 33 रुपये डिविडेंड का ऐलान

M&M Q4 Results: मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 53.3 फीसदी बढ़कर 3,737 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार के अनुमान से ज्यादा है। रायटर्स एलएसईजी पोल में एनालिस्ट्स ने स्टैंडएलोन प्रॉफिट 3,432 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था

अपडेटेड May 05, 2026 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
महिंद्रा एंड महिंद्रा के नतीजों के बाद इसके शेयरों में तेजी दिखी। 1:26 बजे शेयर 1.74 फीसदी चढ़कर 3,160 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 5 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 4,688 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 3,295 करोड़ रुपये प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 54,982 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 42,599 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 33 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है।

    स्टैंडएलोन प्रॉफिट 3,737 करोड़ रुपये रहा

    मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 53.3 फीसदी बढ़कर 3,737 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार के अनुमान से ज्यादा है। रायटर्स एलएसईजी पोल में एनालिस्ट्स ने स्टैंडएलोन प्रॉफिट 3,432 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। मार्च तिमाही में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन में उसके हाई मार्जिन वाले स्पोर्ट-यूटिलिटी व्हीकल्स और ट्रैक्टर्स की स्ट्रॉन्ग डिमांड है।

    रेवेन्यू में ऑटोमोटिव बिजनेस की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 


    कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 26.2 फीसदी बढ़कर 39,554 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 18.8 बढ़कर 5,565 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, मार्जिन एक साल पहले के 14.9 फीसदी से घटकर 14.1 फीसदी पर आ गया। अगर अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट के प्रदर्शन की बात की जाए तो रेवेन्यू में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ऑटोमोटिव बिजनेस की रही। इस सेगमेंट का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 32 फीसदी बढ़कर 34,294 करोड़ रुपये रहा।

    सर्विसेज सेगमेंट का रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़ा

    कंपनी के फॉर्म इक्विपमेंट सेगमेंट का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 10,022 करोड़ रुपये रहा। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 768 करोड़ रुपये रहा। इसमें मामूली 1 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी के सर्विसेज सेगमेंट की ग्रोथ भी स्ट्रॉन्ग रही। इस सेगमेंट का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 12,147 करोड़ रुपये रहा। टैक्स बाद प्रॉफिट 64 फीसदी बढ़कर 1,348 करोड़ रुपये रहा।

    देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल्स कंपनी बनी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल (PV) कंपनी बन गई। इसके एसयूवी की सेल्स साल दर साल आधार पर 19.73 फीसदी बढ़कर 6,60,276 यूनिट्स रही। यह मारुति सुजुकी को छोड़ किसी ऑटो कंपनी का सबसे ज्यादा सालाना पीवी होलसेल सेल्स है। कंपनी की एसयूवी की कुल सेल्स में Scorpio, Bolero, XUV 3XO और Thar Roxx का सबसे ज्यादा योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay Portfolio: टीवीके चीफ विजय का नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये, जानिए उनके पोर्टफोलियो में कौन-कौन से शेयर हैं

    मार्च तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में उछाल

    M&M के नतीजों का असर शेयरों पर देखने को मिला। नतीजों के बाद शेयरों में उछाल दिखा। 1:26 बजे शेयर 1.74 फीसदी चढ़कर 3,160 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर करीब 16 फीसदी फिसला है। इस दौरान बाजार में आई गिरावट का असर इस शेयर पर भी पड़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।