Mangalam Drugs Shares: मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में आज 30 दिसंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में लॉक हो गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर ₹26.20 प्रति शेयर पर लॉक हो गया। यह इस शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।
