Get App

Manipal Health IPO Listing: 11% प्रीमियम पर ₹590 का शेयर लिस्ट, खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भरा था पूरा

Manipal Health IPO Listing: मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज मल्टी-स्पेशल्टी हॉस्पिटल्स, क्लीनिक्स, और डाइग्नॉस्टिक सेंटर्स की चेन चलाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 05, 2026 पर 4:10 PM
Manipal Health IPO Listing: 11% प्रीमियम पर ₹590 का शेयर लिस्ट, खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भरा था पूरा
Manipal Health IPO Listing: मणिपाल हेल्थ का ₹9,275 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29-31 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Manipal Health IPO Listing: देश भर में हॉस्पिटल चेन चलाने वाली मणिपाल हेल्थ के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹590 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹655.00 और NSE पर ₹652.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11% का लिस्टिंग गेन (Manipal Health Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हो गई जब शेयर टूट गए लेकिन निचले स्तर से इसने रिकवरी भी कर ली।

टूटकर BSE पर यह ₹634.55 तक आ गया था जिससे रिकवर होकर यह ₹676.05 तक पहुंचा था। इस हाई लेवल पर मुनाफावसूली से यह नरम पड़ा। दिन के आखिरी में यह ₹666.70 (Manipal Health Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 13.00% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹56 के डिस्काउंट पर मिला है।

Manipal Health IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मणिपाल हेल्थ का ₹9,275 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29-31 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 5.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 8.54 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.06 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.98 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.32 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें