एक्सिस म्यूचुअल फंड में पीएमएस और एआईएफ के हेड हितेश जावेरी का कहना है कि पिछले आम चुनावों की तुलना में इस बार बीजेपी को कम सीटें मिलने के कारण डिफेंस और रेलवे में बड़े रिफॉर्म की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। जावेरी का मानना है कि डिफेंस कंपनियों का वैल्यूएशन बहुत अधिक है, लेकिन मजबूत और बढ़ती ऑर्डर बुक इस वैल्युएशन को उचित ठहराती है।
