MARC Technocrats IPO Listing: बी2जी मॉडल पर काम करने वाली इंफ्रा कंसल्टेंसी सर्विसेज ऑफर करने वाली कंपनी मार्के टेक्नोक्रेट्स के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 9 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹93 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹74.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹70.70 (MARC Technocrats Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 23.98% घाटे में हैं। चूंकि एक लॉट 1200 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशकों के ₹26,760 डूब गए।
