Get App

Marico shares Price: मजबूत नतीजों के बाद शेयर 8% उछला, अब खरीदें, बेचे या रहें बने

Marico shares Price: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 8 फीसदी चढ़कर 861.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दूसरे तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई। इस बीच ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों ने इस कंज्यूमर गुड्स कंपनी को लेकर काफी सकारात्मक रुख दिखाया है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 11:15 AM
Marico shares Price: मजबूत नतीजों के बाद शेयर 8% उछला, अब खरीदें, बेचे या रहें बने
पैराशूट नारियल तेल और सफोला जैसे ब्रांड बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी मैरिको (Marico) के शेयरों में 3 नवंबर को जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

Marico shares Price: पैराशूट नारियल तेल और सफोला जैसे ब्रांड बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी मैरिको (Marico) के शेयरों में 3 नवंबर को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 8 फीसदी चढ़कर 861.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दूसरे तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई। इस बीच ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों ने इस कंज्यूमर गुड्स कंपनी को लेकर काफी सकारात्मक रुख दिखाया है। उनके अनुसार, पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले स्टॉक में 35% तक की और तेजी आ सकती है।

HSBC, जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर अपनी buy की सलाह बरकरार रखी है, जबकि CLSA ने reduce रेटिंग को अपग्रेड करके hold कर दिया है।

HSBC

HSBC ने मैरिको के लिए Buy की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,080 प्रति शेयर तय किया है। यह इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस से 35.2% की बढ़त दिखाता है। HSBC के अनुसार, दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों के अनुरूप रहे हैं। इसमें ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) में 27% की वृद्धि हुई है। साथ ही, वित्त वर्ष 2027 के लिए आउटलुक को बढ़ाकर 'मिड-20s' (लगभग 25%) के स्तर पर कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें