लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी, मंथली एक्सपायरी को इन 4 स्टॉक्स में दिग्गज कर रहे हैं खरीदारी

Tata Power पर आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 205 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 4.15 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 8 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसमें 2.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 11:21 AM
Story continues below Advertisement
Indian Hotels पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से 342.15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    लगातार चौथे दिन बाजार में मजबूती दिख रही है। निफ्टी 17800 के ऊपर निकल गया है। लगातार दूसरे दिन छोटे मझौले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। वहीं ब्याज दरें पीक आउट होने की उम्मीद में रेट सेंसटिव सेक्टर जोश में नजर आ रहा है। ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी नजर आई। गोदरेज प्रॉपर्टी, शोभा, मैक्रोटेक डेवलपर्स में 3 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। बाजार के ऐसे माहौल में कमाई के लिए आशीष बहेती ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने जीएमआर एयरपोर्ट फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा शिवांगी सरडा ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने इंडियन होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Power

    आशीष बहेती ने Tata Power के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 205 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः GMR Airport Future


    मानस जायसवाल ने GMR Airport पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि GMR Airport में 45.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 48 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 45 रुपये पर लगाएं।

    Today's Top Brokerages Calls: एलएंडटी टेक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, कैन फिन होम्स, वोल्टास पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Consumer Products

    शिवांगी सरडा ने Tata Consumer Products पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Tata Consumer Products में 748 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 780 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 735 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Indian Hotels

    आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Indian Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Indian Hotels के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 342.15 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।