बाजार में आज लगातार 9वें दिन गिरावट देखने को मिली। 8 साल में पहली बार बाजार लागातार 9वें दिन गिरा है। आखिरी घंटे में बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। इंट्राडे में सेंसेक्स आज 37000 के नीचे तक फिसल गया। वहीं निफ्टी ने 11,150 तक का निचला स्तर छूआ। आज के कारोबार में टाटा स्टील, यस बैंक, आयशर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहें। वहीं भारती इंफ्राटेल और टाइटन में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
