वौलेटिलिटी के बीच पिछले हफ्ते फ्लैट बंद हुआ बाजार, FII ने बढ़ाई खरीदारी, DII ने की बिकवाली

5 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 58.15 अंक की गिरावट के साथ 61,054.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4 अंक टूटकर 18,069 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड May 06, 2023 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया हल्की बढ़त के साथ 81.79 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 28 अप्रैल को रुपया 81.83 के स्तर पर बंद हुआ था।

कंपनियों के मिलेजुले तिमाही नतीजे , ऑटो बिक्री के आंकड़ों, एफआईआई की खरीदारी , अच्छे जीएसटी कलेक्शन के बीच बीते हफ्ते भारी वौलेटिलिटी के बीच बाजार की फ्लैट बंद हुआ। 5 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 58.15 अंक की गिरावट के साथ 61,054.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4 अंक टूटकर 18,069 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। Cholamandalam Investment and Finance Company, New India Assurance Company, MRF, Mahindra & Mahindra Financial Services, ABB India, TVS Motor Company, Rajesh Exports और Adani Power मिडकैप के गेनर रहे।

वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। Rail Vikas Nigam, Vadilal Industries, Datamatics Global Services, Aurionpro Solutions, Take Solutions, Brightcom Group और TAAL Enterprises में 20-31 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जबकि Radhe Developers (India), Manappuram Finance, Gallantt Ispat, The Bombay Dyeing Co, Entertainment Network India, Rushil Decor, GRM Overseas, Dishman Carbogen Amcis और Jindal Drilling Industries में 10-19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


Weekly Top Picks: पिछले हफ्ते सुस्त रही बाजार की चाल, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते किन शेयरों में बनेगा पैसा

05 मई को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई का लॉर्ज कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। Interglobe Aviation, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), One 97 Communications (Paytm), Siemens और Havells India लॉर्ज कैप के गेनर रहें। वहीं दूसरी तरफ IndusInd Bank, Dabur India, HDFC Bank, Adani Wilmar और UPL लॉर्जकैप के लूजर रहें।

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो बीते हफ्ते Asian Paints के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद Bajaj Finserv और Bharti Airtel का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ HDFC Bank, Housing Development Finance Corporation और Bharti Airtel के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बीते हफ्ते निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 2 फीसदी , ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी , निफ्टी एनर्जी में करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

5 मई को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई नेट बायर रहे और उन्होंने भारतीय इक्विटी बाजार में 5,527.76 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं दूसरी तरफ डीआईआई ने 2,735.25 करोड़ रुपये की बिकवाली की ।

बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया हल्की बढ़त के साथ 81.79 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 28 अप्रैल को रुपया 81.83 के स्तर पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।