दिसंबर सीरीज के पहले दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, आज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी

L&T के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3752 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। L&T के शेयर में 3800 से 3820 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 3710 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 6:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DCX Systems पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 334 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

आज शुक्रवार 29 नवंबर को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एफएंडओ सेटअप में शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल, रैमको सीमेंट्स, टोरेंट फार्मा, जीएनएफसी और डिवीज लैब में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि जेके सीमेंट, ल्यूपिन, एमएंडएम, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और सन टीवी में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं कोलगेट, चोला इनवेस्ट, गोदरेज प्रॉपर्टीज, आरबीएल बैंक और एलएंडटी फाइनेंस के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मणप्पुरम फाइनेंस, ओबेरॉय रियल्टी, एमएंडएम फाइनेंशियल, अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, सीमेंस और डीसीएक्स सिस्टम के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 11500 के स्ट्राइक वाली कॉल 141 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 225/260 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 90 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः L&T


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एलएंडटी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3800 से 3820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3710 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3752 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

45 रुपये उछल सकता है ये लिकर स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Siemens

Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में सीमेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 7596 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 7500 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 7800 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः DCX Systems

Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज डीसीएक्स सिस्टम्स के स्टॉक में 334 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।