कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज सेल, बंधन बैंक, मणप्पुरम फाइनेंस, मैक्रोटेक डेवलपर्स और आरबीएल बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वहीं जोमैटो, साएंट, आईसीआईसीआई बैंक, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और चोला इनवेस्ट के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप नजर आया। जबकि नायका, कैन फिन होम्स, डालमिया भारत, केपीआईटी टेक्नोलॉजी और सीडीएसएल के शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जोमैटो, जुबिलेंट फूड, यूपीएल और तानला प्लेटफॉर्म्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Zomato
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि जोमैटो के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 280 के स्ट्राइक वाली कॉल 14.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 22 से 25 से 27 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से जुबिलेंट फूड के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 715 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 685 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 694 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः UPL
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में यूपीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 509 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 499 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 530 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Tanla Platforms
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज तानला प्लेटफॉर्म्स के स्टॉक में 668 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)