बाजार ने अब तेजी का रुख कर लिया है। आज अच्छी बढ़त के साथ सेंसेक्स, निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स में 300 अकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं निफ्टी 11925 पर टिका है। आज मिडकैप शेयरों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। आज बैंक निफ्टी भी पहली बार 31500 के पार बंद हुआ है। निफ्टी की बढ़त में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी का सबसे ज्यादा योगदान। आज की तेजी में मिडकैप शेयरों का जोरदार योगदान रहा। मिडकैप इंडेक्स आज 5 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ है।
