Market view:13 अगस्त के कारोबारी सत्र में HDFC बैंक में दबाव ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया था। जिसके कारण 13 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की गिरावट लेकर बंद हुए थे। ऐसे में.बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग पर बाजार की नजर रहेंगी। आज निफ्टी, बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। उनका कहना है कि ग्लोबल संकेत शानदार लेकिन कल हम अपने कारण से गिरे थे। अगर बाजार हिंडेनबर्ग-SEBI मुद्दे से डरा हुआ है तो गैप अप फेल हो जाएगा। FIIs अब बाजार पर नेट शॉर्ट हैं, भारी संख्या में शॉर्ट पोजीशन जोड़ी भी हैं।
