Get App

बाजार में तेजी कायम, एक्सपर्ट्स इन शेयरों पर जता रहे भरोसा, खरीदारी कर कमा सकते है मोटा मुनाफा

सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते है एक नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 12:12 PM
बाजार में तेजी कायम, एक्सपर्ट्स इन शेयरों पर जता रहे भरोसा, खरीदारी कर कमा सकते है मोटा मुनाफा
अमित सेठ ने Marico में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 532 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 550 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

बाजार लगातार सातवें दिन जोश में नजर आ रहा है। निफ्टी ने नया शिखर बनाया है। सेंसेक्स भी 65500 के पार निकला है। ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर से बाजार को सपोर्ट मिला है। दोनों इंडेक्स डेढ़ से दो परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे है। रिलायंस में पौन दो परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रहा है। शोभ, DLF, मैक्रोटेक डेवलपर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज में डेढ़ से ढाई परसेंट तक का उछाल देखने को मिला। इस बीच Q1 के बेहतर अपडेट से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 परसेंट चढ़ा है। टाटा AMC के हिस्सेदारी बढ़ाने के फैसले से DCB बैंक 6 परसेंट उछला है। इस बीच एक साथ बुलेट की कई कम्पीटिटर पैदा होने से आज भी आयशर मोटर्स करीब 3 परसेंट टूटा। एक हफ्ते में इस स्टॉक में 10 परसेंट की गिरावट देखने को मिली।ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते है एक नजर।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Balkrishna Industries- प्रकाश गाबा ने Balkrishna Industries में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2393 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2460/2500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें