Stock market : आज बिग मार्केट वाइसेज में बाजार पर खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट (White Oak Capital Management) के CEO आशीष सोमैया, जो कि इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखते है और MF इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे हैं। आशीष सोमैया मोतीलाल ओसवाल AMC के रिटेल बिजनेस हेड रहे और ICICI PRU AMC के साथ भी काम कर चुके हैं।
आशीष सोमैया की राय है कि चीन के प्रोत्साहन पैकेज और उसके बाद चीन के बाजार में आई तेजी से भारत में FIIs फ्लो पर कोई खास असर नहीं होगा। भारत में इमर्जिंग मार्केट बास्केट के जरिए 65 फीसदी फंड भारत आता है। FIIs इमर्जिंग मार्केट में पैसे लगाते रहेंगे जिसका फायदा भारत को मिलता रहेगा।
IT, कंज्यूमर, निजी बैंक, कैपिटल गुड्स और फार्मा लग रहे अच्छे
आशीष सोमैया ने आगे कहा कि पिछले तीन महीने से बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब IT, कंज्यूमर, निजी बैंक, कैपिटल गुड्स, फार्मा में रोटेशनल बाइंग देखने को मिल सकती है। ये सेक्टर निवेश के नजरिए से अच्छे दिख रहे हैं। अशीष ने बताया कि इनके अलावा वे मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल और कैपिटल मार्केट शेयरों पर अभी भी ओवरवेट हैं। आशीष ने बताया कि केमिकल स्पेस और रियल्टी के कुछ शेयरों में भी उनका एक्सपोजर है।
अगले 3 महीने में बदल सकता है आरबीआई का रुख
आरबीआई पॉलिसी पर बात करते हुए आशीष सोमैया ने कहा कि अगले तीन महीने में मौद्रिक नीति पर आरबीआई का पॉलिसी बदल सकती है। इसके इंटर बैंक लिक्विडिटी और क्रेडिट क्रिएशन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा।
केमिल शेयरों पर बात करते हुए आशीष सोमैया ने कहा कि केमिकल सेक्टर में सप्लाई चेन में जो सरप्लस था वह काफी हद तक साफ हो चुका है अब आगे केमिकल शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी। आशीष ने बताया कि उनके पोर्टफोलियो में केमिकल शेयर शामिल हैं। यहां इसमें सुधार की उम्मीद है।
पीएलआई और ईएमएस थीम में अभी भी दम
आशीष सोमैया की राय है कि पीएलआई और ईएमएस थीम में अभी भी दम हैं। इसमें नई कंपनियां भी आगे आएंगी। पुरानी कंपनियां ( Amber Ent, dixon tech) भी आगे चलेंगी। इसमें आगे के लिए काफी संभावना दिख रही है। आशीष का ये भी कहना है कि आगे आने वाले तीन सालों के लिए रियल एस्टेट सेक्टर अच्छा लग रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।