बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने इस बाजार में पैसा बचाना ज्यादा जरूरी है। बड़ा पैसा बनाने वाली मार्केट फिर दोबारा आएगी। 10 दिन पहले मैने टेस्ट मैच की तुलना की थी। टेस्ट मैच में जो अपना विकेट बचाएगा वही आगे खेल पाएगा। इस बाजार में जो पैसा बचाएगा वही अगले अपट्रेंड में कमाएगा। ध्यान रखिए 0 की वैल्यू -20 से ज्यादा है। इस बाजार में अगर आपका रिटर्न 0 है तो आप हीरो हैं। इस बाजार में छुपने के लिए अब 2 सेक्टर्स हैं। IT और चुनिंदा लार्ज प्राइवेट बैंकों में आप सुरक्षित रहेंगे। IT कंपनियों के नतीजे अच्छे आते रहेंगे। कोफोर्ज, परसिस्टेंट दोनों के नतीजे शानदार रहे। HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक के वैल्युएशन सस्ते है।
इस बाजार में क्या करें निवेशक
अनुज सिंघल ने कहा कि इस बाजार में सबसे पहले अपना SIP और DIP का फॉर्मूला भूलना नहीं है। अपनी SIP रोकने का ये सबसे खराब समय है। 3 कैटेगरी वाले शेयरों की लिस्ट बनाएं। कैटेगरी 1 कंपनियां जिनके नतीजे शानदार आ रहे हैं। ऐसे शेयरों को हर गिरावट में खरीदें। वहीं कैटेगरी 2 रिलेटिव स्ट्रैंथ वाली कंपनियों पर फोकस करें। शेयर जो 52 हफ्ते का शिखर बना रहें हैं, कमजोर बाजार में वही अगले लीडर होंगे। कैटेगरी 3 मजबूत कंपनियां जो मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कई बड़ी कंपनियां cyclically खराब नतीजों के चलते गिरी। अगर आपको लगता है ऐसी कंपनियां आगे दौड़ सकती हैं तो उनको खरीदें। इस बाजार में कई अच्छी कंपनियां 30-40% तक फिसल चुकी हैं।
ट्रेडर्स का पैसा रैली में बिकवाली में बन रहा है। जबतक ट्रेंड ना बदले, हर रैली के फेल होने पर बेचें। ट्रेंड तभी बदलेगा जब निफ्टी दिन के शिखर पर बंद होना शुरू हो। ट्रेंड बदलने के लिए 2-3 बार दिन के शिखर पर बंद होना जरूरी है। बॉटम खोजने की गलती मत कीजिए। बाजार में बॉटम कहां लगेगा इससे फर्क नहीं पड़ेगा। अगर शॉर्ट करने से पैसा बन रहा है तो बनाइये। ट्रेंडिंग के मुनाफे को वापस अच्छे शेयरों में निवेश कीजिए।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी में इस समय सिर्फ एक स्ट्रैटेजी “Sell on rally” बनाए। जब तक ये काम कर रही है तबतक इसी पर रहिए। बाजार में किसी भी दिन बड़ी शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। इसके लिए शॉर्ट ट्रेड्स में 50-100 अंकों का SL रखिए। लेवल के हिसाब से कल एक बड़ा लेवल टूटा है। 24,500 पर निफ्टी का 100 DEMA था। निफ्टी ने 100 DEMA और 20 WEMA दोनों को तोड़ा है। अगला बड़ा सपोर्ट 23,400 का 200 DMA है। उससे पहले 24,000 पर एक छोटा सपोर्ट है। स्क्रीन देखकर फैसला लीजिए क्योंकि यहां लेवल बेस्ड ट्रेडिंग नहीं चलेगी।
निफ्टी बैंक अभी तक एक पायदान बेहतर था। कल निफ्टी बैंक ने भी बहुत खराब क्लोजिंग दी। निफ्टी बैंक भी अब शायद अक्टूबर के निचले स्तर तोड़े है। निफ्टी बैंक के अक्टूबर के निचले स्तर 50,200-50,400 पर है जबकि 49,400 पर निफ्टी बैंक का 200 DMA है। HDFC बैंक और ICICI बैंक पर नजर रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।