Get App

Market cues : बाजार पर मंदड़िए रहेंगे हावी, कुछ सेशन में और कंसोलिडेशन होने की संभावना

Market cues : मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में मंदड़िए हावी रहेंगे। अगले कुछ सेशन में और कंसोलिडेशन होने की संभावना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 9:39 AM
Market cues : बाजार पर मंदड़िए रहेंगे हावी, कुछ सेशन में और कंसोलिडेशन होने की संभावना
Market cues : बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 3.07 प्रतिशत बढ़कर 10.93 पर बंद हुआ। इसमें लगातार दूसरे सेशन में बढ़त रही और अपने 100-दिन के EMA के करीब पहुंच गया

Market cues : निफ्टी इंडेक्स, 9 जनवरी को खत्म हुए पूरे हफ्ते डाउनट्रेंड में फंसा रहा। इसमें भी आखिरी दो सेशन में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने गिरावट का संकेत दिया। इसलिए,एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बेयर्स हावी रहेंगे और अगले कुछ सेशन में और गिरावट की संभावना है। उनका मानना है कि निफ्टी के लिए 25,700 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके नीचे बने रहने पर निफ्टी में 25,600 की लेवल देखने को मिल सकता है। इसके बाद 25,450 और 25,300 पर अगले अहम सपोर्ट लेवल हैं। हालांकि, अगर ऊपर की तरफ इंडेक्स 25,700 से ऊपर वापस आता है और टिका रहता है, तो 25,900–26,000 का ज़ोन देखने को मिल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,628, 25,553 और 25,431

सब समाचार

+ और भी पढ़ें