Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की शुक्रवार को कैश और वायदा मिलाकर 6000 करोड़ की बिकवाली हुई थी। एशियाई बाजार मिलेजुले हैं। वहीं फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू होने से सुबह डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट नीचे है

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : शुक्रवार को S&P 500 ब्रॉडकॉम और दूसरी चिप बनाने वाली कंपनियों में आई तेजी की वजह से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। S&P 500 0.65% चढ़कर 6,966.28 पर बंद हुआ

Market news : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स,सेंसेक्स और निफ्टी 12 जनवरी को धीमी शुरुआत कर सकते हैं। इसके संकेत GIFT निफ्टी से मिल रहे हैं,जो लगभग 25808.50 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा है।भारतीय इक्विटी बेंचमार्क 9 जनवरी, 2026 को लगातार पांचवें सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए। इसका मुख्य कारण ट्रंप टैरिफ की वैधता पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बनीअनिश्चितता थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 83,576.24 पर और निफ्टी 193.55 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। वीकली बेसिस पर BSE सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत


भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की शुक्रवार को कैश और वायदा मिलाकर 6000 करोड़ की बिकवाली हुई थी। एशियाई बाजार मिलेजुले हैं। वहीं फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू होने से सुबह डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट नीचे है। शुक्रवार को अमेरिकी इंडेक्सों में अच्छी तेजी रही थी। S&P 500 नई ऊंचाई पर पहुंचा था।

नए शिखर पर सोना और चांदी, क्रूड में दिखा उछाल

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच सोने, चांदी और क्रूड में जोरदार उछाल देखने को मिला है। सोना करीब 4600 डॉलर के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंच गया है। चांदी भी 5% उछाल के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। वहीं कच्चा तेल 63 डॉलर के पार दिख रहा है।

डीमार्ट के मुनाफे,आय और मार्जिन में बढ़त

तीसरी तिमाही में DMART के मुनाफे में 17% तो आय में 13% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन में भी हल्की बढ़ोतरी रही है। वहीं, इसकी Like-to-like ग्रोथ 5.6% रही है। 10 नए स्टोर के साथ कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 442 हो गई है।

लेमन ट्री होटल्स में होगी रीस्ट्रक्चरिंग

लेमन ट्री होटल्स के बोर्ड ने कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। साथ ही WARBURG PINCUS, सब्सडियरी Fleur Investment में APG का पूरा 41% हिस्सा 960 करोड़ रुपये में खरीदेगा।

आज आएंगे TCS, HCL टेक के नतीजे

आज IT दिग्गज TCS और HCL TECH के नतीजे आएंगे। TCS की रेवेन्यू ग्रोथ फ्लैट रह सकती है। वहीं इसकी मार्जिन फ्लैट से मामूली कमजोर रह सकती है। हालांकि रुपये की कमजोरी से थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है।

NSE IPO को इस महीने मंजूरी संभव: SEBI

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्चचेंज NSE के IPO को इस महीने SEBI से अप्रूवल मिल सकता है। SEBI चेयरमैन तुहिनकांत पांडे का बड़ा बयान है। इसमें कहा गया है कि IPO के लिए NoC प्रक्रिया काफी एडवांस स्टेज पर पहुंच गई है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को S&P 500 ब्रॉडकॉम और दूसरी चिप बनाने वाली कंपनियों में आई तेजी की वजह से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। S&P 500 0.65% चढ़कर 6,966.28 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.82% बढ़कर 23,671.35 पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.48% बढ़कर 49,504.07 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 26.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 51,939.89 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.53 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.00 फीसदी चढ़कर 30,590.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 26,370.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 4,137.00 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 9 जनवरी को अपनी बिकवाली जारी रखी और लगभग 3,769 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे; दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगभग 5596 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

 

Hot Stocks : कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए इनमें क्या हो रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।