Market cues : निफ्टी के लिए 25800 पर सबसे बड़ी बाधा, इसके ऊपर जाने पर खुल सकता है रिकॉर्ड हाई का रास्ता
Market cues : निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए सबसे बड़ी रुकावट 25,800 पर है। इस लेवल को पार करने और इसके ऊपर टिके रखने से इंडेक्स 25,900–26,000 ज़ोन की ओर बढ़ सकता है,जिससे रिकॉर्ड हाई का रास्ता खुल सकता है। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक,रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है
Trade Setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX सोमवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद ऊंचे लेवल पर बना रहा। इसलिए,जब तक यह लगातार 12 ज़ोन से नीचे नहीं रहता,बुल्स के लिए सावधानी बनी रहेगी
Market cues : निफ्टी ने इस हफ़्ते की शुरुआत अच्छी की। 23 फरवरी को यह लगभग 0.6 फीसदी ऊपर बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया, लेकिन यहां से सस्टेनेबिलिटी ही ऐसा मेन फैक्टर है जिस पर नज़र रखनी होगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,800 पर है (डाउनवर्ड रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से थोड़ा ऊपर)। इस लेवल को पार करने और इसके ऊपर टिके रहने पर इंडेक्स 25,900–26,000 ज़ोन (हाल के स्विंग हाई) की ओर बढ़ सकता है,जिससे रिकॉर्ड हाई का दरवाज़ा खुल सकता है। तब तक,रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 25,600 पर है। इस लेवल से नीचे जाने पर पिछले हफ़्ते के निचले स्तर की ओर गिरने की संभावना फिर से बढ़ सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,636, 25,598 और 25,536
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,760, 25,798 और 25,860
निफ्टी 50 ने डेली चार्ट्स पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जो बुल्स और बेयर्स के बीच कन्फ्यूजन को दिखाता है। इंडेक्स एक ही सेशन में 10, 20, 50 और 100 डे EMAs से ऊपर चढ़ गया, लेकिन डाउन वर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को पार नहीं कर सका। RSI 51.54 तक थोड़ा बढ़ा, लेकिन रेफरेंस लाइन से नीचे रहा। MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन से ऊपर रहा और हिस्टोग्राम में मजबूती लौट आई। यह सब मोमेंटम में सुधार दिखाता है। हालांकि प्राइस एक्शन से कन्फर्मेशन अभी भी ज़रूरी है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,457, 61,572 और 61,759
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 61,084, 60,968 और 60,782
फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 62,064, 64,707
फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,854, 60,273
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट्स पर अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया और हायर हाई-हायर लो स्ट्रक्चर बनाए रखा,जो ऊंचे लेवल पर प्रेशर के बावजूद पॉजिटिव ट्रेंड दिखाता है। ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज़्यादा था। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा,जो सभी ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहे हैं। 59.63 पर RSI ने अपना पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए रखा। जबकि MACD सिग्नल लाइन से ऊपर रहा। हिस्टोग्राम ने थोड़ा कम होता मोमेंटम दिखाया लेकिन ज़ीरो लाइन से ऊपर बना रहा। यह सब अंदरूनी मजबूती दिखाता है,हालांकि ऊपरी लेवल पर कुछ कंसोलिडेशन से इनकार नहीं किया जा सकता।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
निफ्टी पुट-कॉल रेशियो
मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 23 फरवरी को बढ़कर 1.06 हो गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.98 था। PCR का बढ़ना या 0.7 से ज़्यादा होना या 1 को पार करने का मतलब होता है कि ट्रेडर कॉल ऑप्शन के मुकाबले पुट ऑप्शन ज़्यादा बेच रहे हैं,जो आम तौर पर मार्केट में बुलिश सेंटिमेंट के मज़बूत होने का इशारा करता है। अगर रेश्यो 0.7 से नीचे चला जाता है या 0.5 की तरफ़ बढ़ता है तो यह बताता है कि कॉल में बिकवाली,पुट में बिकवाली से ज़्यादा है,जो मार्केट में बेयरिश मूड दिखाता है।
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX सोमवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद ऊंचे लेवल पर बना रहा। इसलिए,जब तक यह लगातार 12 ज़ोन से नीचे नहीं रहता,बुल्स के लिए सावधानी बनी रहेगी। पिछले दो सेशन में तेज़ी से बढ़ने के बाद कल यह 1.36 फीसदी नीचे 14.17 पर बंद हुआ। जब तक VIX 13 के ऊपर रहता है, बुल्स को सावधान रहने की ज़रूरत है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल (SAIL)
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: सम्मान कैपिटल
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।