Market cues : Nifty पिछले तीन हफ्तों की 23,800–24,600 की कंसोलिडेशन रेंज से नीचे ही रहा। यह 0.2 प्रतिशत गिरा और सभी मुख्य मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा,जबकि 15 मई को मोमेंटम इंडिकेटर्स ने साइडवेज़ मूवमेंट दिखाया। जब तक इंडेक्स 24,000 से ऊपर ट्रेड करता है,तब तक रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। इसमें तत्काल सपोर्ट 23,400 पर है,जिसके बाद 23,250 (पिछले हफ़्ते का निचला स्तर) पर अगला सपोर्ट है। इन स्तरों से नीचे गिरने पर मंदड़िए अपनी पकड़ और मज़बूत कर सकते हैं और इंडेक्स को 23,100–23,000 के दायरे की ओर खींच सकते हैं। हालांकि,बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि अगर इंडेक्स 24,000 के ऊपर जाता है,तो 24,300–24,500 की रेंज काफी अहम हो जाएगी।
