Top Trading Picks : आज के ट्रेडिंग सेशन में इन 6 शेयरों पर रहे नजर, हो सकती है बंपर कमाई

Top Trading Picks : नतीजों के चलते आज टाटा स्टील एक्शन में रह सकता है। कंपनी के नतीजे अच्छे रहे हैं। सेल के नंबर की बात करें तो यहां पर नंबर्स शानदार देखने को मिले हैं। मुनाफे में करीबन 47% का इजाफा है। टॉप लाइन में भी 5% की बढ़त हुई दिखाई दी है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
Top Trading Picks : Vodafone Idea को 51 करोड़ का फायदा हुआ है। बता दें कि पिछले क्वार्टर में कंपनी घाटे में थी। रेवेन्यू फ्लैट रहा है। इबिटा में हल्की-फुल्की बढ़त देखने को मिली है

Top Trading Picks :आज के कारोबारी सत्र के लिए अपने पसंदीदा शेयर बताते हुए मानस जायसवाल डाट कॉम के मानस जायसवाल ने कह कि आज के लिए उनकी हली रिकमेंडेशन डॉ. रेड्डीज है। इसमें हमें कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा था। बीच में इसमें एक छोटा सा करेक्शन भी दिखा। उसके बाद 200 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेकर अब इसमें रैली देखने को मिल रही है। जिस तरह के पैटर्न्स है उसको देख कर लग रहा है कि इस बार स्टॉक में एक रेंज ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। ऐसे में यहां पर खरीदारी करने की राय अभी भी कायम है। वर्तमान स्तरों पर शेयर में खरीदारी की जा सकती है। स्टॉप लॉस 1319 रुपए का लगाना है और टारगेट 1395 का सेट करके चल चलना।

मानस जायसवाल की तरफ से एक सेल रिकमेंडेशन भी है। वह है वोल्टॉस जहां पर लगातार वीकनेस बनी हुई है और लास्ट सेशन में भी हमने देखा कि स्टॉक हायर लेवल पर टिक नहीं पा रहा है। इस शेयर में फ्रेश ब्रेकडाउन देखने को मिला है। ऐसे में इस शेयर में सेल रिकमेंडेशन है। इसमें 1256 रुपए के स्टॉप लॉस से बिकवाली करेंगे। स्टॉक में 1200 रुपए तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं।

खबरों के दम पर आज इन पांच शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन


टाटा स्टील

नतीजों के चलते आज टाटा स्टील एक्शन में रह सकता है। कंपनी के नतीजे अच्छे रहे हैं। टॉप लाइन में करीबन 13% की बढ़त देखने को मिली है। ऑपरेशनल फ्रंट में भी नंबर्स काफी शानदार रहे हैं। मार्जिनस की बात करी जाए तो करीब-करीब यहां पर 300 बेसिस पॉइंट का इजाफा है। साथ ही TM इंटरनेशनल में कंपनी ने एडिशनल 23% हिस्सेदारी ली है। इसकी टोटल वैल्यू 335 करोड़ रुपए की है। यानी अब TM इंटरनेशनल में कंपनी की शेयर होल्डिंग बढ़ कर 74% की हो गई है। कंपनी का यूरोप बिज़नेस भी अब प्रॉफिटेबल होता हुआ दिखाई दिया है। कंपनी कर्ज में भी कमी आई। लेकिन कंपनी के आउटलुक पर मैनेजमेंट ने कहा कि जो प्राइसेस बढ़ने के चलते हो सकता है कि मार्जिनस में आगे भी प्रेशर आता हुआ दिखाई दे।

Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

SAIL (सेल)

सेल के नंबर की बात करें तो यहां पर नंबर्स शानदार देखने को मिले हैं। मुनाफे में करीबन 47% का इजाफा है। टॉप लाइन में भी 5% की बढ़त हुई दिखाई दी है। ऑपरेशनल एक्सपेंसेस की बात करें तो वह कम होते हुए दिखाई दिए हैं। ऑपरेशनल नंबर स्ट्रांग साइड में है। वॉल्यूम्स में हमें 3.5% की बढ़त देखने को मिली है। इबिटा की बात करें यह भी साल दर साल और क्वार्टरली बेसिस दोनों ही फ्रंट में हमें बढ़ता हुआ दिखाई दिया है। और आउटलुक की बात करें तो मैनेजमेंट ने बोला है कि आगे आने वाला क्वार्टर वन हमें इंप्रूव होता हुआ दिखाई देगा।

पावर ग्रिड

पावर ग्रिड के नंबर वीक रहे हैं। मुनाफे में हल्की बढ़त हुई। लेकिन टॉप लाइन में 5% का डेंट पड़ा है। इबिटा 11% तक टूटता हुआ दिखाई दिया है। वहीं अगर मार्जिनस की बात करें तो यहां पर भी हमें भारी गिरावट देखने को मिली है।

कोचीन शिपयार्ड

कोचीन शिपयार्ड के नंबर्स की बात करें तो यहां पर मुनाफे में करीबन 4% की गिरावट है। टॉप लाइन भी 16% तक गिरती हुई दिखाई दी है। लेकिन मार्जिनस इंप्रूव होते हुए दिखाई दिए हैं। अगर हम ऑर्डर बुक की बात करें तो वह इस क्वार्टर में अच्छी खासी बढ़ती हुई नजर आई है।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea)

Vodafone Idea को प्रॉफिट हुआ है। कंपनी को करीबन 51 करोड़ का फायदा हुआ है। बता दें कि पिछले क्वार्टर में कंपनी घाटे में थी। रेवेन्यू फ्लैट रहा है। इबिटा में हल्की-फुल्की बढ़त देखने को मिली है और मार्जिनस भी इस क्वार्टर में इंप्रूव होते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं अगर ARPU की बात करें तो वो भी बढ़ता हुआ दिखाई दिया है। ARPU क्वार्टरली बेसिस 190 रुपए पर आता हुआ दिखाई दिया है। साथ ही कंपनी के बोर्ड से एबी ग्रुप को कन्वर्टेबल वारंट जारी करने की मंजूरी मिल गई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।