Get App

Market cues : 23500 के नीचे बने रहने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलिडेशन, 23100 के नीचे जाने पर आएगी बड़ी गिरावट

Market cues : जब तक निफ्टी 23,500 के नीचे बना रहता है,तब तक कंसोलिडेशन का दौर जारी रह सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट लेवल 23,100 है। अगर निफ्टी इस लेवल के नीचे गिरता है और वहां लगातार बना रहता है तो बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 8:44 AM
Market cues : 23500 के नीचे बने रहने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलिडेशन, 23100 के नीचे जाने पर आएगी बड़ी गिरावट
Market cues : पिछले सेशन में 8.53 प्रतिशत की गिरावट के बाद बुधवार को मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले इंडेक्स India VIX में 0.37 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 15.63 पर पहुंच गया

Market cues : ऊपरी लेवल पर बने दबाव के कारण निफ्टी में आगे और खरीदारी नहीं दिखी और 10 जून को यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 23,400 के लेवल (अप्रैल की रैली का 50% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट) को बनाए नहीं रख सका और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा, जो लगातार नीचे की ओर रुख किए हुए थे। जब तक इंडेक्स 23,500 से नीचे रहता है तब तक कंसोलिडेशन का दौर जारी रह सकता है। इसके लिए तत्काल और अहम सपोर्ट 23,100 पर है। अगर यह लेवल टूटता है और उसके बाद भी गिरावट बनी रहती है,तो बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि,जानकारों का मानना ​​है कि अगर निफ्टी 23,500 के लेवल को दोबारा हासिल कर लेता है और उसके ऊपर बना रहता है तो 23,800–24,000 के जोन की ओर बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,367, 23,424 और 23,516

सब समाचार

+ और भी पढ़ें