Market Cues : शुक्रवार की रैली ने निफ्टी के 26300 की ओर बढ़ने की उम्मीद जगाई, 26500 पर होगा अगला रेजिस्टेंस

Market Trend : शुक्रवार की रैली से आने वाले सेशन में निफ्टी के 26,300 की ओर बढ़ने की उम्मीद जगी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके ऊपर निफ्टी पर 26,500 का लेवल अहम है, जबकि इसके लिए सपोर्ट 26,000–25,900 के ज़ोन में नजर आ रहा है

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 7:58 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : मार्केट में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX लगातार चौथे सेशन में शांत रहा और शुक्रवार को 4.65 फीसदी गिरकर 10.32 पर आ गया, जो 10 अक्टूबर के बाद इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है

Stock market news : बेंचमार्क निफ्टी ने 5 दिसंबर को लगातार दूसरे सेशन में अपनी तेज़ी जारी रखी। यह 0.60 प्रतिशत बढ़ कर बंद हुआ था। साथ ही निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया,जिसमें मोमेंटम इंडिकेटर में बुलिश क्रॉसओवर हुआ। ये एक पॉजिटिव संकेत है। हाल की गिरावट के दौरान बॉटम बनने के बादशुक्रवार की रैली से आने वाले सेशन में 26,300 की ओर बढ़ने की उम्मीदें बढ़ा दी है। बड़े टाइमफ्रेम पर हायर हाई-हायर लो स्ट्रक्चर के जारी रहने का संकेत मिल रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके ऊपर निफ्टी पर 26,500 का लेवल अहम है, जबकि इसके लिए सपोर्ट 26,000–25,900 के ज़ोन में नजर आ रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 26,042, 25,990 और 25,907


पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,208, 26,259 और 26,342

शळुक्रवार को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड किया, जो एक पॉजिटिव रुझान का संकेत है। RSI (60.21) और स्टोकेस्टिक RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया। MACD ऊपर की ओर झुका, हालांकि यह रेफरेंस लाइन से नीचे रहा,जबकि हिस्टोग्राम में कमजोरी कम हो गई। यह सब लगातार बुलिश मोमेंटम और मजबूत होते मार्केट सेंटीमेंट का संकेत देता है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,831, 59,996 और 60,263

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,296, 59,131 और 58,863

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 60,874, 62,294

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 58,995, 58,646

हाल ही में कंसोलिडेशन के बावजूद बैंक निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। शुक्रवार को, इसने डोजी फॉर्मेशन के बाद डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग ग्रीन कैंडल बनाई, जो एक हेल्दी ट्रेंड का संकेत है। RSI बढ़कर 67.21 हो गया और पॉजिटिव क्रॉसओवर के कगार पर है, जबकि स्टोकेस्टिक RSI बुलिश हो गया है। MACD रेफरेंस लाइन से नीचे रहा, लेकिन हिस्टोग्राम की कमजोरी कम हो गई। यह सब बढ़ती ताकत और आगे ऊपर जाने की संभावना का संकेत है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस महीने अपनी बिकवाली जारी रखी, उन्होंने 5 दिसंबर को 438 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने उसी दिन 4189 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदकर अपनी खरीदारी जारी रखी।

इंडिया VIX

मार्केट में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX लगातार चौथे सेशन में शांत रहा और शुक्रवार को 4.65 फीसदी गिरकर 10.32 पर आ गया, जो 10 अक्टूबर के बाद इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। इसमें लगातार दूसरे हफ़्ते गिरावट रही है। ये बुल के लिए राहत और आगे कम अनिश्चितता का संकेत है। हालांकि, यह एक चेतावनी का संकेत भी है,क्योंकि किसी भी तरफ़ बाज़ार में अचानक बड़ी हलचल से इनकार नहीं किया जा सकता।

Nifty trend: अच्छे टेक्निकल स्ट्रक्चर के दम पर निफ्टी में जल्द ही 26500 का लेवल मुमकिन, इन दो शेयरों पर रहे नजर

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 5 दिसंबर को पिछले सेशन के 0.93 के मुकाबले बढ़कर 1.22 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक और सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।