Market cues : मार्केट पोजीशन बेहतर, 25200 से ऊपर टिकाने पर 25350 तक की पुलबैक रैली मुमकिन

Share market: ब्रॉडर मार्केट ने भी पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखाया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों ही अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। खास बात यह है कि ये इंडेक्स पिछले दो सेशन से लॉन्ग लोअर शैडो वाली कैंडल बना रहे हैं,जो बताता है कि खरीदार निचले स्तरों पर लगातार खरीदारी कर रहे हैं इससे मिड और स्मॉल-कैप पार्टिसिपेंट्स के बीच भरोसा बढ़ रहा है

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement
Market cues : बैंक निफ्टी ने सोमवार को फ्रंटलाइन इंडेक्स के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया,लेकिन फिर भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। 59000–59100 पर 50 डे EMA ज़ोन अब तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर रहा है

Stock market : एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि सोमवार को, बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स ने 24679 के शुरुआती निचले स्तर पर फिसलने के बाद इंट्राडे में अच्छी रिकवरी की। शुरुआती कमजोरी के बाद, इंडेक्स पूरे सेशन में लगातार ऊपर चढ़ा और आखिर में 1.06% की मजबूत बढ़त के साथ 25100 के पास बंद हुआ। डेली टाइमफ्रेम पर,निफ्टी ने एक बुलिश कैंडल बनाई जिसके साथ लोअर शैडो भी थी,जो निचले स्तरों पर खरीदारी आने का साफ संकेत है।

मोमेंटम इंडिकेटर्स भी स्थिरता लौटने के शुरुआती संकेत दे रहे हैं। डेली RSI,जो 30.93 के निचले स्तर तक करेक्ट हुआ था,वापस उछला और अब 39.20 पर है। ये डाउनसाइड प्रेशर में कमी और कंसोलिडेशन या रिकवरी की ओर संभावित बदलाव का संकेत है।

ब्रॉडर मार्केट ने भी पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखाया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों ही अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। खास बात यह है कि ये इंडेक्स पिछले दो सेशन से लॉन्ग लोअर शैडो वाली कैंडल बना रहे हैं,जो बताता है कि खरीदार निचले स्तरों पर लगातार खरीदारी कर रहे हैं इससे मिड और स्मॉल-कैप पार्टिसिपेंट्स के बीच भरोसा बढ़ रहा है।


मार्केट की पोजीशन भी बेहतर रही। एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो बुल के पक्ष में रहा। निफ्टी 500 यूनिवर्स के 310 स्टॉक पॉजिटिव टेरिटरी में बंद हुए। यह व्यापक रिकवरी बेहतर सेंटीमेंट और हाल की अस्थिरता के बाद मार्केट द्वारा स्थिर होने की कोशिश का संकेत देती है।

Union Budget 2026 : बंधन एएमसी के मनीष गुनवानी से जानें बजट के बाद बाजार में क्यों हो रणनीति

निफ्टी व्यू

आगे चलकर निफ्टी के लिए 24930-24900 का ज़ोन तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। वहीं, ऊपर की तरफ, 25170-25200 का ज़ोन इंडेक्स के लिए अहम रेजिस्टेस का काम करेगा। 25200 से ऊपर कोई भी टिकाऊ चाल शॉर्ट टर्म में पुलबैक रैली को 25350 लेवल तक ले जाएगी।

बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी ने सोमवार को फ्रंटलाइन इंडेक्स के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया,लेकिन फिर भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। 59000–59100 पर 50 डे EMA ज़ोन अब तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर रहा है। नीचे की तरफ 58100–58000 इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है।

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।