Market cues : निफ्टी में आज हो सकती है बाउंस बैक की कोशिश, 25300–25200 की रेंज में तत्काल सपोर्ट

Market cues : कल की तेज़ बिकवाली को देखते हुए, निफ्टी में आज बाउंस-बैक की कोशिश हो सकती है। इस बाउंस-बैक में इसे 25,500–25,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इस ज़ोन से ऊपर टिके रहने पर इंडेक्स 26,000 के ऊपर जा सकता है हालांकि,कंसोलिडेशन की स्थिति में 25,300–25,200 का रेंज तत्काल सपोर्ट ज़ोन के तौर पर करेगा

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12.3–14.9 की बड़ी रेंज में घूमने के बाद 0.12 फीसदी गिरकर 14.15 पर आ गया,लेकिन यह ऊंचे लेवल पर बना रहा जो बुल्स के लिए चिंता की बात है

Market cues : निफ्टी ने अपनी पिछली दो दिन की सारी बढ़त खत्म कर दी और 24 फरवरी को 1.1 फीसदी नीचे बंद हुआ। यह कल एक ही सेशन में सभी अहम मूविंग एवरेज (200 डे EMA को छोड़कर) से काफी नीचे गिर गया। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने भी सेल सिग्नल दिया। हालांकि, इंडेक्स ने पिछले हफ्ते से हर गिरावट में क्लोजिंग बेसिस पर 25,400 के लेवल को बचाये रखा। कल की तेज़ बिकवाली को देखते हुए, निफ्टी में आज बाउंस-बैक की कोशिश हो सकती है। इस बाउंस-बैक में इसे 25,500–25,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इस ज़ोन से ऊपर टिके रहने पर इंडेक्स 26,000 के ऊपर जा सकता है। हालांकि, कंसोलिडेशन की स्थिति में 25,300–25,200 का रेंज तत्काल सपोर्ट ज़ोन के तौर पर करेगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,345, 25,271, और 25,151

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,585, 25,659 और 25,779

निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर लोअर शैडो के साथ एक लंबी लाल कैंडल बनाई और एक ही सेशन में 20, 50 और 100 डे के EMA से नीचे गिर गया। ये निचले लेवल पर खरीदारी की दिलचस्पी के बावजूद मंदी के मूड का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने भी बिकवाली का सिग्नल दिखाया, जिसमें RSI सिग्नल लाइन के नीचे बना रहा और 45.39 तक गिर गया। MACD ने ज़ीरो लाइन के नीचे एक मंदी का क्रॉसओवर दर्ज किया,जबकि हिस्टोग्राम 2 फरवरी के बाद पहली बार ज़ीरो लाइन से नीचे गिरा। यह सब बियरिश मोमेंटम मजबूत होने का संकेत है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,337, 61,487 और 61,729

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 60,853, 60,703 और 60,461

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 62,064, 64,707

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,819, 60,240

बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट्स पर लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाया,जो कमज़ोरी के साथ-साथ निचले लेवल पर खरीदारों की दिलचस्पी दिखाता है। हालांकि, बैंकिंग इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 10-डे EMA से ऊपर चढ़ गया और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। असल में, मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़े। RSI कंसोलिडेशन फेज़ में रहा, हालांकि यह सिग्नल लाइन से नीचे 57.14 पर आ गया। MACD रेफरेंस लाइन से ऊपर रहा, जबकि हिस्टोग्राम ने और कम होते मोमेंटम को दिखाया लेकिन ज़ीरो लाइन से ऊपर रहा। यह सब शॉर्ट-टर्म कमज़ोरी के बावजूद अंदरूनी मज़बूती दिखाता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1724022026

निफ्टी पुट-कॉल रेशियो

मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 24 फरवरी को गिरकर 0.91 पर आ गया, जबकि पिछले सेशन में यह 1.06 था। PCR का बढ़ना या 0.7 से ज़्यादा होना या 1 को पार करने का मतलब होता है कि ट्रेडर कॉल ऑप्शन के मुकाबले पुट ऑप्शन ज़्यादा बेच रहे हैं,जो आम तौर पर मार्केट में बुलिश सेंटिमेंट के मज़बूत होने का इशारा करता है। अगर रेश्यो 0.7 से नीचे चला जाता है या 0.5 की तरफ़ बढ़ता है तो यह बताता है कि कॉल में बिकवाली,पुट में बिकवाली से ज़्यादा है,जो मार्केट में बेयरिश मूड दिखाता है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

इंडिया VIX

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12.3–14.9 की बड़ी रेंज में घूमने के बाद 0.12 फीसदी गिरकर 14.15 पर आ गया,लेकिन यह ऊंचे लेवल पर बना रहा जो बुल्स के लिए चिंता की बात है। जब तक यह 12 ज़ोन से नीचे नहीं आता, बुल्स को दिक्कत हो सकती है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।