Market cues : दायरे में मंडराता रहेगा निफ्टी, 23000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का करेगा काम
Market cues :निफ्टी के एक दायरे में ही रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,000 का लेवल तत्काल अहम सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह इस लेवल से नीचे गिरता है तो इंडेक्स 22,700 की ओर जा सकता है। ऊपर की तरफ,23,300 तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 10:01 AM
Market cues : बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 8 जून को पिछले सेशन के 0.83 से गिरकर 0.78 पर आ गया
Market cues : निफ्टी ने हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की। 8 जून को यह 1 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ और इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बाजार में मंदी का रुख और मजबूत हुआ,क्योंकि इंडेक्स निचले बोलिंगर बैंड के नीचे बंद हुआ और सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर रहे। जबकि मोमेंटम इंडिकेटर भी कमजोर हुए। बाजार जानकारों के मुताबिक निफ्टी के एक दायरे में ही रहने की उम्मीद है,जिसमें 23,000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह इस लेवल से नीचे गिरता है तो इंडेक्स 22,700 की तरफ जा सकता है। ऊपर की तरफ,23,300 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर यह इसके ऊपर जा कर मजबूती दिखाता तो 23,500-23,600 के जोन तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,229, 23,275 और 23,351
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,078, 23,032 और 22,956
स्पेशल फॉर्मेशन : गैप-डाउन ओपनिंग के बाद,डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जिसकी अपर शैडो लंबी थी। यह ऊंचे लेवल पर दबाव का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे बना रहा,जो लगातार नीचे की ओर बढ़ रहे थे। जबकि यह 8 अप्रैल को बने बुलिश गैप के निचले सिरे के पास बना रहा। RSI 40 के लेवल से गिरकर 35.77 पर आ गया,जबकि MACD सिग्नल लाइन के नीचे बना रहा और रेड हिस्टोग्राम बार्स और भी बढ़ गए। ये सभी बातें बताती हैं कि मंदी का दौर (बेयरिश मोमेंटम) जारी है और मार्केट को ऊंचे लेवल पर बिकवाली का दबाव झेलना पड़ रहा है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 54,355, 54,499 और 54,733
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 53,887, 53,743 और 53,509
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 54,423, 55,809
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 53,687, 52,798
स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक की लगातार चार दिनों की बढ़त का सिलसिला सोमवार को टूट गया और यह 0.8 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। डेली टाइमफ्रेम पर इसने एक'बुलिश कैंडल'बनाई,जिसमें ऊपर की ओर लंबी 'विक'(wick) थी। यह ऊपरी स्तरों पर दबाव का संकेत देती है। यह इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और फरवरी के हाई से अप्रैल के लो तक की गिरावट के 38.2 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल से नीचे आ गया। RSI 46.6 पर था और नेगेटिव क्रॉसओवर के करीब है, जबकि हरे हिस्टोग्राम बार कमजोर होने के बावजूद MACD रेफरेंस लाइन के ऊपर बना हुआ है। ये सभी बातें बताती हैं कि तेज़ी का मोमेंटम कमज़ोर पड़ रहा है और निकट भविष्य में प्रॉफ़िट-बुकिंग का दबाव बना रह सकता है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX में 7.85% की तेजी आई और यह 17.03 पर पहुंच गया,जो बुल्स (तेजी की उम्मीद रखने वालों) की बेचैनी का संकेत है। अगर यह 18 के स्तर से ऊपर जाता है,तो बाजार में ज्यादा सावधानी बरती जा सकती है और उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 8 जून को पिछले सेशन के 0.83 से गिरकर 0.78 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया,केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।