Stock Market में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन बिकवाली का दबाव है। दोनों ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 आज करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुए हैं। सेंसेक्स 928 अंक टूटकर 59,745 और निफ्टी 272 अंक गिरकर 17,554 पर बंद हुआ है। मार्केट की इस गिरावट के चलते आज निवेशकों की पूंजी एक ही दिन में 3.78 लाख करोड़ रुपये कम हुई है। मार्केट में इस गिरावट के पीछे सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि बाहरी वजहें भी हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी ल़ड़ाई के बीच पश्चिमी देशों को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी ने बाजार पर दबाव बनाया है। इसके लिए कुछ और वजहें हैं, जिसके चलते मार्केट में बिकवाली का दबाव है। यहां ऐसे छह कारणों के बारे में बताया जा रहा है।
