Get App

Sensex आया और नीचे, शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये साफ, सिर्फ एक सेक्टर में रौनक

Sensex-Nifty Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी एक कारोबारी दिन पहले डेढ़ फीसदी की गिरावट के बाद आज फिर रेड जोन में खुले हैं। ओवरऑल निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। चेक करें कि किस सेक्टर से मार्केट पर अधिक दबाव है और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 12, 2026 पर 9:27 AM
Sensex आया और नीचे, शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये साफ, सिर्फ एक सेक्टर में रौनक
एक कारोबारी दिन पहले 11 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1312.91 प्वाइंट्स यानी 1.70% की गिरावट के साथ 76,015.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 360.30 प्वाइंट्स यानी 1.49% की फिसलन के साथ 23,815.85 पर बंद हुआ था। आज फिर ये गिरावट के साथ खुले हैं।

Sensex-Nifty starts red: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की फीकी उम्मीदों पर कच्चा तेल उबल पड़ा और प्रति बैरल $105 के पार पहुंच गया। इसने एशिया के अधिकतर बाजारों पर दबाव बना दिया और घरेलू मार्केट में भी स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। एक कारोबारी दिन पहले डेढ़ फीसदी की गिरावट के बाद आज भी घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आधा फीसदी टूट गए। मिडकैप और स्मॉलकैप्स ने भी मार्केट पर दबाव बना दिया है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप्स 100 में करीब 1% की गिरावट है।

सेक्टरवाइज बात करें तो शुरुआती कारोबार में आज निफ्टी मेटल करीब 1% उछल पड़ा तो दूसरी तरफ निफ्टी आईटी करीब 2% टूट गया। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:23 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 430.35 प्वाइंट्स यानी 0.57% की गिरावट के साथ 75,584.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 103.65 प्वाइंट्स यानी 0.44% की फिसलन के साथ 23,712.20 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹1.62 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,58,569.684 करोड़ था। आज यानी 12 मई 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,64,95,695.27 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,62,874.414 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें