Get App

बाजार में हाहाकार, फिर भी दिग्गजों ने CDSL, L&T, इन्फो एज, डीसीबी बैंक पर लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

Info Edge के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 7144 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Info Edge के शेयर में 6900 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 7220 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 6:23 PM
बाजार में हाहाकार, फिर भी दिग्गजों ने CDSL, L&T, इन्फो एज, डीसीबी बैंक पर लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस
DCB Bank पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 109 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कमजोरी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो युनाइटेड स्पिरिट्, बाटा, कोफोर्ज, वरुण बेवरेजेज और एमएंडएम के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि ग्लेमार्क फार्मा, लॉरस लैब्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इपका लैब्स और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ इंफो एज, एमफैसिस, आरईसी, एचसीएल टेक और प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं एलएंडटी टेक सर्विसेस, एलटीआईमाइंडट्री, एनएचपीसी, केपीआईटी टेक्नोलॉजी और एंजेल वन के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीडीएसएल, इंफो एज, एलएंडटी और डीसीबी बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः CDSL

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि CDSL के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल 63.75 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 89 से 110 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 48 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Info Edge Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Info Edge के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 6900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 7220 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 7144 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें