कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार कमजोर नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी नीचे गिर कर बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज ओबेरॉय रियल्टी, युनाइटेड स्पिरिट्स, मैक्स हेल्थकेयर, इंडियन होटल्स और बीएसई के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि नालको, कोफोर्ज, ग्रैन्यूल्स इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजी और पेटीएम के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वहीं श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, एचएफसीएल, ऑयल इंडिया और बंधन बैंक के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप नजर आया। जबकि आरबीएल बैंक, कमिंस, आईजीएल, भारती एयरटेल और वेदांता के शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कॉनकॉर, टाटा मोटर्स, बीएसई और लेमन ट्री होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः CONCOR
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि कॉनकोर के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 800 के स्ट्राइक वाली पुट 8.60 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 14 से 18 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा मोटर्स के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 775/770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 787 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 782 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः BSE Ltd
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में बीएसई लिमिटेड पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 5724 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5649 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 5850 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Angel One के अमर देव सिंह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Lemon Tree Hotels
Angel One के अमर देव सिंह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज लेमन ट्री होटल्स के स्टॉक में 153 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)