Get App

कल लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जाने अब आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

कल के कारोबार में निफ्टी बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी भागा जबकि बीएसई के स्म़ॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2021 पर 3:53 PM
कल लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जाने अब आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच कल के कारोबार में अहम इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 226.04 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ  52,925.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70  अंक यानी 0.44 फीसदी की  बढ़त के साथ 15,860.40. के स्तर पर बंद हुआ।

कल समाप्त हुए हफ्ते में सेसेंक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। RSI, MACD जैसे मोमेंटम इंडीकेटर बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड की ओर संकेत कर रहे हैं।

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो कल के कारोबार में निफ्टी बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी भागा जबकि बीएसई के स्म़ॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

अब आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपड़िया का कहना है कि कल के कारोबार में निफ्टी ने पॉजिटीव ओपनिंग दिखाई और उसके बाद शुरुआती कुछ घंटों में इसमें दबाव रहा लेकिन 15,772 इंट्राडे लो से एक बार फिर निफ्टी में जोरदार रिकवरी देखने को मिली और कारोबार के अंत में यह 60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली स्केल पर एक स्म़ॉल बॉडी बुलिश कैंडल बनाया और अब तक का सबसे हाई डेली क्लोज दिया। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली स्केल पर भी बुलिश कैंडल बनाया और पिछले हफ्ते की अपनी सारी गिरावट से रिकवर होकर अब तक का सबसे हाई वीकली क्लोज दिया।

चंदन तपड़िया का आगे कहना है कि अब निफ्टी को 16000-16200 के जोन में जाने के लिए 15800 के ऊपर टिके रहना होगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15700 और 15600 के लेवल पर सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें