Market view: आज IT शेयरों में बड़ी रैली संभव, अगस्त में नया शिखर लगा सकता है निफ्टी

Market outlook : अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का बड़ा अपट्रेंड ऊपर का है, उस पर फोकस करें। अगले 4-5 साल में निफ्टी 50,000 तक पहुंच सकता है। अगर 50,000 का टार्गेट है तो 24,500 पर खरीदें या 23,500 पर, कोई फर्क नहीं पड़ता। पोजीशनली लॉन्ग रहें, अगस्त में नया शिखर लग सकता है। 23,894 के नीचे निफ्टी के फिसलने के बाद ही नजरिया बदलेगा

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज ने कहा कि रोजाना निफ्टी बैंक 100 DEMA को बचा रहा है। 100 DEMA टूटने के बाद ही नई गिरावट होगी। ऊपर पहला रजिस्टेंस 10 DEMA 50,722 का होगा

Stock market : बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई और ये बढ़त कायम भी है। फिलहाल 10 बजे के आसपास निफ्टी 246.40 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 24,367.90 के स्तर पर दिख रहा है। बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब कम गिरेंगे और चलेंगे ज्यादा। कल का निफ्टी का निचला स्तर सोमवार और मंगलवार से ऊपर था। बाजार ने कल लॉन्ग ट्रेडर्स को फंसाया, आज शॉर्ट को फंसाएगा। पोजीशनली लॉन्ग रहें, अगस्त में नया शिखर लग सकता है। 23,894 के नीचे निफ्टी के फिसलने के बाद ही नजरिया बदलेगा। इंपोर्टेड मंदी पर भारतीय बाजार लंबे समय रिएक्ट नहीं करता।

अनुज ने आगे कहा कि हर कोई गिरावट का इंतजार करता है लेकिन गिरावट पर लोग डर जाते हैं। ये बाजार डरने, घबराने वाला नहीं है, मौके तलाशने का है। सोमवार को छोड़कर हर दिन बाजार का एवांस/ डिक्लाइन अच्छा रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप पहले ही रिकवर कर रहे हैं। निफ्टी भी करेगा। आज निफ्टी 24,421 के 20 DEMA को टेस्ट कर सकता है।

बाजार : आज के बड़े संकेत


US बाजार ने भी हायर लो बनाया है। US बाजार में बॉटम बनने के संकेत हैं। बेरोजगारी के आंकड़ों के बाद US बाजार में रैली बनी है। जानकारों के मुताबिक US में मंदी की चिंता जरूरत से ज्यादा है। नैस्डेक के दम पर रैली बनी है। आज IT शेयरों में बड़ी रैली संभव है। निफ्टी IT अहम स्तरों पर है। एतिहासिक तौर पर इन स्तरों से तेजी आती दिखी है। ब्रेंट क्रूड चढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। IT के लिए एल्गो पॉजिटिव है।

FII के लॉन्ग-शॉर्ट गिरकर तकरीबन बराबर हो गए हैं। 3.92 लाख के शिखर के मुकाबले FIIs के नेट लॉन्ग अब 15,000 से कम हैं। तेजी के बाजार में हमेशा उसको मुनाफा होगा जो गिरावट में खरीदेगा। बाजार का बड़ा अपट्रेंड ऊपर का है, उस पर फोकस करें। अगले 4-5 साल में निफ्टी 50,000 तक पहुंच सकता है। अगर 50,000 का टार्गेट है तो 24,500 पर खरीदें या 23,500 पर, कोई फर्क नहीं पड़ता।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,300-24,350 (कल का शिखर) पर है। उसके बाद बड़ा रजिस्टेंस 24,400-24,500 (20 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,080-24,185 (2 दिन का निचला स्तर) पर और अगला बड़ा सपोर्ट 23,894-23,960 (हफ्ते का पेनिक लो) पर है। लॉन्ग रहें, हर गिरावट में खरीदें, SL-23,894 पर रखें। 24,421 हासिल हुआ तो बाजार में जोरदार तेजी होगी।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज ने कहा कि रोजाना निफ्टी बैंक 100 DEMA को बचा रहा है। 100 DEMA (49,800) टूटने के बाद ही नई गिरावट होगी। ऊपर पहला रजिस्टेंस 10 DEMA 50,722 का होगा। 50,750 पार हुआ तो निफ्टी बैंक 51,500 तक चढ़ सकता है। निफ्टी बैंक 20 WEMA पर भी है, यहां से ज्यादातर बड़ी तेजी बनती है। पिछले कुछ महीनों में निफ्टी बैंक 20 WEMA से 2000 अंक चढ़ा है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों के लिए 49,800 लक्ष्मण रेखा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।