सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल हफ्ते में पहली बार निफ्टी ने higher high और higher low बनाया। यहां से अब रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से नजरिया बना रहे हैं। अब 25,891 के SL के साथ लॉन्ग रहना है। सब कुछ ठीक रहा तो एक परफेक्ट 20 DEMA से बाउंस होगा और अगर ट्रेंड रिपीट हुआ तो दिसंबर में ही नया हाई लगेगा। और ये भी संभव है कि आज RBI की पॉलिसी ट्रिगर बन जाए। पिछली 2 पॉलिसी बाजार के लिए बड़ा निर्णायक फैक्टर रही थीं। अगर ये ट्रेड फेल हुई तो bad luck होगा लेकिन ये खराब ट्रेड नहीं है। यहां से रिस्क 150 अंकों का है और रिवॉर्ड 450 अंकों का है।
बाजार: आज के संकेत
आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी सबसे बड़ा संकेत है । रेट कट को लेकर इस बार बाजार बंटा हुआ है। CNBC-आवाज़ की MPC खुद रेट कट के पक्ष में 2:1 से बंटी हुई है। रियल GDP भले ही मजबूत हो लेकिन नॉमिनल GDP कमजोर है। 8.2% की GDP लेकिन महंगाई सिर्फ 1% ही है, अब भी एक और रेट कटौती की जगह बाकी है। गवर्नर साहब पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ग्रोथ प्राथमिकता है और अगर रेट कट नहीं भी हुआ तो Dovish pause भी चल जाएगा। Dovish pause में एक बार शायद हम गिरें लेकिन फिर दौड़ेंगे। बाजार के लिए सबसे खराब स्थिति hawkish pause की होगी।
इसके अलावा गवर्नर साहब से ज्यादातर सवाल रुपये पर होंगे। दिक्कत ये भी है कि रेट कट हुआ तो रुपया और गिर सकता है। इसके अलावा आज रूस राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा पर भी नजर रहेगी। FIIs की कैश और फ्यूचर्स में बड़ी बिकवाली जारी है। कल भी FIIs ने कैश और फ्यूचर्स में मिलाकर `5600 Cr की बिकवाली की।
बाजार: अब क्या होनी चाहिए स्ट्रेटेजी
इस बाजार में अपना फोकस बिल्कुल सिंपल रखिए। आपको 10-20 ऐसे शेयर मिल जाएंगे जो अपनी खुद की बुल मार्केट में हैं। उदाहरण: हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लेलैंड, एशियन पेंट्स, केनरा बैंक जैसे शेयर आपको ऐसे स्टॉक्स की एक बास्केट बनानी है और हर गिरावट में थोड़ा-थोड़ा जोड़ते रहना है।
इंडेक्स में पिछले 2-3 दिन तक हमारा नजरिया पूरी तरह इंट्राडे ही था
आज RBI की पॉलिसी के बाद एक नया नया पोजिशनल नजरिया बनाएंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहीं से पोजिशनल लॉन्ग का ही नजरिया बनेगा, लेकिन अगर RBI पॉलिसी की वजह से परसों का निचला स्तर (25891) टूट गया तो दोबारा रणनीति बनाएंगे।
हम एक स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में हैं। अगर आपका पोर्टफोलियो नहीं चल रहा तो कुछ गड़बड़ पोर्टफोलियो में भी है। ज्यादातर पोर्टफोलियो इसलिए भी नहीं चले क्योंकि आप बेकार IPO में फंसे हुए हैं। पोर्टफोलियो में थोड़ा तड़का IT और फार्मा का जरूर रखिए। खास तौर पर मिडकैप IT इस समय एक जबरदस्त रैली के संकेत दे रहा हैऔर मेटल्स भी इस समय एक बड़ी मोमेंटम ट्रेड में है। मेटल्स में मोमेंटम इसलिए है क्योंकि RBI पॉलिसी के बाद सबकी नजर फेड पर होगी।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,890-25,950 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (पिछला रजिस्टेंस) पर है। पहला रजिस्टेंस 26,050-26,100 (पिछले 2 दिन का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 26,150-26,200 (ऑप्शन जोन पर है। नजरिया पॉजिटिव है और RBI पॉलिसी के बाद रिव्यू करेंगे। पोजीशनली गिरावट में खरीदारी करें, SL- 25,891 पर लगाए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक में आज Make or Break Day है। निफ्टी बैंक में नजरिया पॉलिसी के बाद ही बनेगा। निफ्टी बैंक ने अबतक 20 DEMA नहीं तोड़ा है। निफ्टी बैंक में क्लोजिंग बेसिस पर 58,900 की लक्ष्मण रेखा है। अगर आज पॉलिसी अच्छी रही तो निफ्टी बैंक में वापस लॉन्ग मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।