खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर दबाव बनाया। PSU बैंक शेयर सबसे ज्यादा गिरे। निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। गुजरात सरकार की लिस्टेड कंपनियों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिला। गुजरात अल्कली, GSFC, GNFC में 10 परसेंट तक की तेजी नजर आई। डिविडेंड, बोनस, बायबैक और stock split के लिए पॉलिसी जारी करने से स्टॉक में जोश बढ़ा। आज बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने इंडस टावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने पावर ग्रिड फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा सच्चितानंद उत्तेकर ने एसीसी पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने बेक्टर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Indus Towers
प्रशांत सावंत ने Indus Towers के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 145 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8/10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने Power Grid पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Power Grid में 234 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 231 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ACC
सच्चितानंद उत्तेकर ने ACC पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ACC में 1740 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1755/1770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1720 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Bectors
संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Bectors का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Bectors के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 602 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 742 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )