बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा कायम, मैन्युफैक्चरिंग थीम बहुत अच्छी, सीमेंट, इंफ्रा और रियल्टी में नजर आ रहा दम: नीलेश शाह

नीलेश को सीमेंट, इंफ्रा, रियल्टी की थीम भी पसंद है। IT और केमिकल शेयर भी इनके रडार पर हैं। उनका कहना है कि ऑटो के EV और हाईब्रिड जैसे सभी थीम पर नजर रखें। ऑटो के कुछ शेयर थोड़े ओवरवैल्यूड हैं। पाइप, फिटिंग, टाइल्स वाली कंपनियां भी बेहतर दिख रही हैं

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 5:54 PM
नीलेश की सलाह है कि शॉर्ट टर्म प्रदर्शन देखकर MF में पैसा ना डालें। MF में लंबी अवधि के लिए निवेश करें। मैन्युफैक्चरिंग की थीम बहुत अच्छी है। भारतीय इकोनॉमी में काफी दम है

बाजार पर बात करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े कोटक एएमसी (Kotak AMC) के MD & CEO नीलेश शाह। कैपिटल मार्केट में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नीलेश बाजार की जटिल चीजों को बड़े आसान उदाहरण के जरिए समझा देते हैं। नीलेश जी इक्विटी फिक्स्ड, इनकम फंड मैनेज करते रहे हैं। इन्होंने कई दिग्गज MF हाउस में लीडरशिप की भूमिका निभाई है। नीलेश ICICI Pru, Franklin Templeton MF के साथ काम कर चुके हैं। ये CA में गोल्ड मेडलिस्ट और कॉस्ट अकाउंटिंग में रैंक होल्डर रहे हैं।

बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं

नीलेश शाह का कहना है कि अभी ग्लोबल और घरेलू मुद्दों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उनके मुताबिक निवेशक मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट, इंफ्रा, रियल्टी थीम में पैसा लगा सकते हैं। बाजार में टर्बुलेंस और अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा। महंगे स्टॉक में करेक्शन आगे भी दिखेंगे। लेकिन बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है।


शॉर्ट टर्म प्रदर्शन देखकर MF में पैसा ना डालें

नीलेश की सलाह है कि शॉर्ट टर्म प्रदर्शन देखकर MF में पैसा ना डालें। MF में लंबी अवधि के लिए निवेश करें। मैन्युफैक्चरिंग की थीम बहुत अच्छी है। भारतीय इकोनॉमी में काफी दम है। नीलेश को सीमेंट, इंफ्रा, रियल्टी की थीम भी पसंद है। IT और केमिकल शेयर भी इनके रडार पर हैं। इनका मानना है कि ऑटो में निवेश के विकल्प खुले रखने चाहिए। ऑटो की EV और हाईब्रिड जैसे सभी थीम पर नजर रखें। ऑटो के कुछ शेयर थोड़े ओवरवैल्यूड हैं। ऑटो कंपनियों की तकनीकी क्षमता काफी बढ़ी है। नीलेश ऑटो में टू-व्हीलर पर ज्यादा पॉजिटिव हैं। हाईब्रिड PV गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां भी उन्हें पसंद हैं।

Market outlook : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 4 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

ब्रांडेट रिटल्टी कंपनियां पसंद

इसके अलावा एसेट लाइट मॉडल वाली रियल्टी कंपनियां भी नीलेश को पसंद हैं। इनको ब्रांडेट रिटल्टी कंपनियां पसंद हैं। पाइप, फिटिंग, टाइल्स वाली कंपनियां भी बेहतर दिख रही हैं। घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार का फोकस है। जिसके चलते आगे भी डिफेंस शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।