Get App

बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स करायेंगे बड़ा मुनाफा

Maruti Suzuki पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 241.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 290 से 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 175 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 30, 2023 पर 10:35 AM
बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स करायेंगे बड़ा मुनाफा
Mayur Uniquoters पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से 517 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में जुलाई सीरीज की धमाकेदार शुरुआत हुई है। निफ्टी, सेंसेक्स नए लाइफ हाई पर पहुंच गये। निफ्टी 19100 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। ऑटो शेयरों की रफ्तार जारी है। इंडेक्स नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लाइफ हाई पर पहुंचा। IT और फाइनेंशियल सेक्टर में भी खरीदारी नजर आ रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने मारुति सुजुकी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एमएंडएम में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने रिलायंस पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने मयुर यूनीकोटर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti Suzuki

प्रशांत सावंत ने Maruti Suzuki के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 241.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 290 से 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 175 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः M&M

चंदन तापड़िया ने M&M पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि M&M में 1416 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1490 से 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1395 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें