बाजार ने हिट किया रिकॉर्ड हाई लेकिन टूटा 8 हफ्तों के बढ़त का सिलसिला
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेक्टोरल इंडेक्सेस में निफ्टी आईटी और रियल्टी में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। लेकन निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा और मीडिया में 1 प्रतिशत की बढ़त रही
Market This Week : शुक्रवार (2 अगस्त) के करेक्शन के बाद बाजार में आठ सप्ताह की बढ़त का सिलसिला टूट गया और साप्ताहिक बढ़त खत्म हो गई। कमजोर इकोनॉमिक डेटा के बीच ग्लोबल इक्विटी बाजारों के रुझान के चलते बाजार में कमजोरी देखने को मिली। इस हफ्ते के दौरान फेड अध्यक्ष द्वारा मुद्रास्फीति के दबाव कम होने के कारण सितंबर की बैठक में संभावित दर में कटौती का संकेत दिया गया था। इसके बाद बेंचमार्क ने एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज किया। इस हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 350.77 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 80,981.95 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 117.15 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 24,717.70 पर बंद हुआ। 1 अगस्त को निफ्टी इंडेक्स 25,078.30 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 82,129.49 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।
निफ्टी आईटी और रियल्टी इंडेक्स में रही 3 प्रतिशत की गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्सेस की बात करें तो, निफ्टी आईटी और रियल्टी में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा और मीडिया में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। इसमें बढ़ने वाले शेयरों में टोरेंट पावर, अजंता फार्मा, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, ऑयल इंडिया, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सन टीवी नेटवर्क के शेयर शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में एम्फैसिस, एक्साइड इंडस्ट्रीज, एसीसी, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, कमिंस इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और आदित्य बिड़ला कैपिटल के स्टॉक्स शामिल रहे।
बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स 0.27 प्रतिशत गिरा और स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत बढ़ा
बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स 0.27 प्रतिशत गिरा। इसमें वरुण बेवरेजेज, आयशर मोटर्स, इंडस टावर्स, अंबुजा सीमेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंटरग्लोब एविएशन 4-6 प्रतिशत गिरे। हालांकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी विल्मर, जोमैटो, बंधन बैंक, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (नाइका), हिंदुस्तान जिंक, एनटीपीसी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, एशियन पेंट्स में 5-20 प्रतिशत की बढ़त हुई।
बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत बढ़ा। इसमें न्यूलैंड लेबोरेटरीज, पीसीबीएल, टीसीपीएल पैकेजिंग, एस्टर इंडस्ट्रीज, ब्लैक बॉक्स, कोकुयो कैमलिन, एसजेएस एंटरप्राइजेज, क्रेसांडा सॉल्यूशन 19-32 प्रतिशत के बीच बढ़े। दूसरी ओर महानगर टेलीफोन निगम, एजिस लॉजिस्टिक्स, बिड़लासॉफ्ट, उदयपुर सीमेंट वर्क्स, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, थॉमस कुक (इंडिया), जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी, सोनाटा सॉफ्टवेयर, ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन इंडिया, डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज, यशो इंडस्ट्रीज, वंडरला हॉलीडेज में 10-22 प्रतिशत की गिरावट आई।
टीसीएस का मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ा
मार्केट वैल्यू के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेजको सबसे अधिक नुकसान हुआ। उसके बाद इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी का नंबर रहा। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स ने अपने मार्केट वैल्यू में सबसे अधिक बढ़ा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign institutional investors (FIIs) ने इस हफ्ते अपनी बिकवाली बढ़ा दी। उन्होंने 12,756.26 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (Domestic Institutional Investors (DII) ने 17,226.06 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदकर इसकी भरपाई की।
इस हफ्ते में भारतीय रुपया 83.76 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया। लेकिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ये सपाट बंद हुआ। 2 अगस्त को यह 83.74 पर बंद हुआ। जबकि 26 जुलाई को यह 83.72 पर बंद हुआ था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)