Market insight : लार्जकैप शेयरों से अच्छे रिटर्न की उम्मीद, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर कर सकते हैं आउटपरफॉर्म

Market insight :आशीष नाईक का कहना है कि इस साल बाजार नतीजों पर निर्भर करेगा। 2026 में बाजार ने अच्छी शुरुआत की है। 2025 में अर्निंग डाउनग्रेड देखने को मिली थी। इस साल बाजार का रिस्क रिवॉर्ड बेहतर है। RBI के लिक्विडिटी बूस्ट से बाजार को सपोर्ट मिला है। अर्निंग्स पर ध्यान दें तो इस साल अच्छे रिटर्न बन सकते हैं

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 2:44 PM
Story continues below Advertisement
आशीष नाईक का मानना है कि अर्निंग्स रिकवरी को बाजार से ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। इस साल बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छे रिटर्न बन सकते हैं। बेहतर ग्रोथ और वैल्युएशन वाले बैंकिंग-फाइनेंस शेयर अच्छा कर सकते हैं

Market insight : निफ्टी 26 हजार के आस पास घूम हुआ है। बाजार लगातार कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है। वेनेजुएला का एपिसोड, ईरान और अमेरिका की तकरार, भारत-US ट्रेड डील, FIIs की बिकवाली जैसी चुनौतियां हैं। लेकिन बजट और तिमाही नतीजों से मार्केट कुछ राहत की उम्मीद कर रहा है। मौजूदा बाजार में MF निवेशकों की क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए? किन सेक्टर्स और थीम पर ध्यान देना चाहिए। इन सब पर चर्चा के लिए एक्सिस एएमसी (Axis AMC) के इक्विटी फंड मैनेजर आशीष नाईक मौजूद हैं। आशीष, कैपिटल मार्केट में 2 दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। आइये इनसे जानते है कि बाजार को लेकर उनका क्या नजरिया है।

लार्जकैप शेयरों अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद

आशीष नाईक का कहना है कि इस साल बाजार नतीजों पर निर्भर करेगा। 2026 में बाजार ने अच्छी शुरुआत की है। 2025 में अर्निंग डाउनग्रेड देखने को मिली थी। इस साल बाजार का रिस्क रिवॉर्ड बेहतर है। RBI के लिक्विडिटी बूस्ट से बाजार को सपोर्ट मिला है। अर्निंग्स पर ध्यान दें तो इस साल अच्छे रिटर्न बन सकते हैं। रेट कट से क्रेडिट डिमांड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इस साल अर्निंग डिलीवरी पर ध्यान दें,ना कि री-रेटिंग पर। लार्जकैप शेयरों से अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद। निवेश के नजरिए से फाइनेंशियल, कंजम्प्शन, ऑटो, हेल्थकेयर और डिजिटल थीम पसंद हैं।


अच्छे मार्केट शेयर और मार्जिन वाली ऑटो कंपनियों पर करें फोकस

आशीष नाईक का मानना है कि अर्निंग्स रिकवरी को बाजार से ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। इस साल बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छे रिटर्न बन सकते हैं। बेहतर ग्रोथ और वैल्युएशन वाले बैंकिंग-फाइनेंस शेयर अच्छा कर सकते हैं। ऑटो सेक्टर में कुछ समय से अच्छी रैली रही है। अच्छे मार्केट शेयर और मार्जिन बढ़ाने वाली ऑटो कंपनियों पर फोकस करें। एक्सपोर्ट से जुड़े सेक्टर में उतार-चढ़ाव देखने मिला है।

Market trends : बजट में इंफ्रा थीम पर रह सकता है फोकस, भारती एयरटेल में लंबी अवधि के लिए एंट्री का मौका

IT सेक्टर का वैल्युएशन अच्छा

ग्लोबल अनिश्चितता से IT सेक्टर पर असर पड़ा है। वैल्युएशन के लिहाज से IT सेक्टर का वैल्युएशन अच्छा। कुछ IT कंपनियों ने बेहतर आउटलुक दिया है। Axis Innovation Fund में प्लेटफॉर्म बेस्ड कंपनियों पर फोकस है। अगले कुछ साल के लिए डिजिटाइजेशन, AI और प्लेटफॉर्म थीम बेहतर नजर आ रही है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।