Market insight : निफ्टी 26 हजार के आस पास घूम हुआ है। बाजार लगातार कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है। वेनेजुएला का एपिसोड, ईरान और अमेरिका की तकरार, भारत-US ट्रेड डील, FIIs की बिकवाली जैसी चुनौतियां हैं। लेकिन बजट और तिमाही नतीजों से मार्केट कुछ राहत की उम्मीद कर रहा है। मौजूदा बाजार में MF निवेशकों की क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए? किन सेक्टर्स और थीम पर ध्यान देना चाहिए। इन सब पर चर्चा के लिए एक्सिस एएमसी (Axis AMC) के इक्विटी फंड मैनेजर आशीष नाईक मौजूद हैं। आशीष, कैपिटल मार्केट में 2 दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। आइये इनसे जानते है कि बाजार को लेकर उनका क्या नजरिया है।
