Market Insight : भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहें है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 279.35 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 74,808.43 पर और निफ्टी 87.45 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 23,416.45 पर दिख रहा था। लगभग 2391 शेयरों में बढ़त हुई, 1256 शेयरों में गिरावट आई और 179 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 23,900 तक ये रैली काउंटर ट्रेंड रैली रहेगी। आज की क्लोजिंग पक्का करेगी कि क्या वापस गिरावट शुरू हुई है। कल निफ्टी ने हायर हाई बनाया लेकिन फिर सोमवार का निचला स्तर भी तोड़ा। टेक्निकल तौर पर इसे आउटसाइड डे कहते हैं। ऐसे में आज अगर लोअर हाई और लोअर लो बना तो बड़ा निगेटिव होगा और अगर 23,116 टूटा तो फिर गिरावट वाला बड़ा ट्रेंड फिर शुरू हो सकता है। तेजी के लिए अब 23,500 के ऊपर बंद होना जरूरी है।
