Get App

Market insight : भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने दिया बूस्टर डोज, निफ्टी 25800 के पार, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Market insight : बुल्स को बाजार पर फिर से कंट्रोल पाने के लिए फॉलो-अप खरीदारी की ज़रूरत है,जो अब आज के सेशन में संभव लग रहा है। अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे बाजार में जोश आ सकता है। निफ्टी को 25,450–25,600 के ज़ोन पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 25,000–24,800 के अब सपोर्ट ज़ोन होने की संभावना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 9:33 AM
Market insight : भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने दिया बूस्टर डोज, निफ्टी 25800 के पार, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 2 फरवरी को पिछले सेशन के 0.59 के मुकाबले बढ़कर 0.98 हो गया।

Market insight : इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को जोरदार बढ़त के साथ खुले है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद एक मज़बूत गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली है। सुबह 9:15 बजे, सेंसेक्स 2,413 अंक या 2.95 प्रतिशत बढ़कर 84,079 पर दिख रहा था। जबकि निफ्टी 734 अंक या 2.93 प्रतिशत बढ़कर 25,823 पर पहुंच गया था। ओपनिंग पर मार्केट ब्रेथ पूरी तरह से पॉजिटिव था,जिसमें बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से कहीं ज़्यादा थी। ये शुरुआती कारोबार में बड़े पैमाने पर आई खरीदारी की दिलचस्पी का संकेत है।

तेज़ गिरावट के एक दिन बाद,शॉर्ट-कवरिंग के कारण निफ्टी में 2 फरवरी को एक फीसदी की तेज़ रिकवरी हुई। लेकिन बुल्स को बाजार पर फिर से कंट्रोल पाने के लिए फॉलो-अप खरीदारी की ज़रूरत है,जो अब आज के सेशन में संभव लग रहा है। अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे बाजार में जोश आ सकता है। निफ्टी को 25,450–25,600 के ज़ोन पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा सकता है। वहीं, 25,000–24,800 के अब सपोर्ट ज़ोन होने की संभावना है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें