Market Insight : EMS और पावर इक्विपमेंट शेयरों पर रखें नजर, निफ्टी में ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस के साथ रहें लॉन्ग
Market Insight :निफ्टी का पहला पड़ाव है 10 DEMA यानी करीब 23,450 हो सकता है। आज हम उसके ऊपर शुरुआत कर सकते हैं। अगला पड़ाव यानी 20 DEMA आएगा जो 23,650-23,700 के बीच है। यहां पर हमें लगता है निफ्टी में थोड़ी मुनाफावसूली आ सकती है और अगर रिजेक्शन मिलना है तो यहां सबसे मजबूत संभावना होगी
Market Insight : निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23,450-23,500 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23,535-23,570 पर है। अगर 23,570 के ऊपर टिके तो 23,650-23,700 भी संभव है
Market Insight : बाजार की आज की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सब बढ़िया है। ट्रेडरों को दोनों तरफ सटीक ट्रेड मिली है। पहले शॉर्ट ट्रेड और उसके बाद लॉन्ग ट्रेड,दोनों सटीक पड़े। निफ्टी ने 3 दिन तक लगातार हायर हाई और हायर लो बनाया है और आज लग रहा है खुलते ही हायर हाई भी बनेगा। हमारी रणनीति सिंपल रही है,ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें। अपने ट्रेलिंग SL को पिछले दिन के निचले स्तर पर लाते रहें। हमारा नजरिया यही रहा है कि एक बार तो हम 10-20 DEMA को हिट कर सकते हैं।
बाजार: आज के संकेत
आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का दिन है। डोनाल्ड ट्रंप आज शाम 7:25 बजे UNGA को संबोधित करेंगे। US में हफ्ते की मजबूत शुरुआत हुई है। कल वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 370 अंक और S&P 500 इंडेक्स 114 अंक चढ़कर बंद हुआ। नैस्डेक 2.2% चढ़कर रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर रहा। क्रूड और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सपोर्ट मिला। AI शेयरों में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिला। US 10-ईयर बॉन्ड यील्ड घटकर 4.95% पर आ गई है।
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का बयान
यूक्रेन युद्ध रूस को भारी पड़ रहा है। रूस ने डीजल इंडस्ट्री पर नियंत्रण खो दिया है। बड़ी संख्या में रूसी डीजल रिफाइनरियां तबाह हो गई हैं। यूक्रेन के साथ ये अंतहीन युद्ध अब खत्म होना चाहिए।
खत्म होगा US-ईरान युद्ध?
न्यूयॉर्ट में UNGA में आज ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन बोलेंगे। पेजेशकियन UNGA में प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। उधर ट्रंप ने कहा है कि समिट में पेजेशकियन से मिलने के लिए तैयार हैं। ईरान के लिए डील करना ही बेहतर विकल्प होगा। डील नहीं हुई तो ईरान को तबाह कर देंगे। ईरानी नेतृत्व को खत्म कर सकते हैं।
ईरानी सेना का बड़ा बयान
US, ईरान पर हमला करने की भूल ना करे। हमला किया तो US ठिकानों को तबाह करेंगे।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
ब्रेंट क्रूड करीब $100 प्रति बैरल के नीचे है। Eurasia Group का कहना है कि हॉर्मूज में हालात सुधरने के बावजूद कीमतें ऊंची बनी रहेंगी। सप्लाई में सुधार के बावजूद बाजार में कच्चे तेल की कमी दूर नहीं होगी। दिसंबर तक ब्रेंट $90-$110/बैरल के बीच रह सकता है।
मेटल का हाल
सोने में 4400 डॉलर के करीब फ्लैट कारोबार हो रहा है। चांदी में कल हल्की बढ़त है। इसका भाव $67 के करीब है। कॉपर में अच्छी तेजी नजर आई है। जिंक और अल्युमीनियम में दबाव दिखा है।
सोमवार को चिप शेयरों में तेजी दिखी आज फिर से EMS और पावर इक्विपमेंट शेयरों पर नजर रखें। हिताची, GVT&D, CG पावर, Kaynes, डिक्सन, ABB, सीमेंस में तेजी रह सकती है। Sansera पर नजर रखें। Goldman Sachs ने सेमीकंडक्टर थीम पर लक्ष्य बढ़ाकर 4,990 रुपए किया है। HDFC बैंक में लगातार दूसरे दिन 2000 करोड़ की डिलीवरी उठी। HDFC बैंक अब 20 और 50 DEMA के ऊपर है। अगला 100 DMA 756 रुपए पर है। साफ है पैसा एक्सिस बैंक, कोटक बैंक से निकलकर अब HDFC बैंक में आ रहा है। अगर HDFC बैंक चला तो बैंक निफ्टी के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। आज मजबूत NBFC शेयर फोकस में रह सकते हैं। चोला, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, मुथूट, मणप्पुरम में तेजी आ सकती है।
उधर ब्रेंट $100/bbl के नीचे जाने के करीब है। यह ONGC और OIL इंडिया के लिए निगेटिव है। कोल इंडिया में आज तेजी रह सकती है। मॉर्गन स्टैनली ने ओवर वेट रेटिंग के साथ इसका लक्ष्य बढ़ाकर 480 रुपए कर दिया है। मैनकाइंड फार्मा भी कल चल चुका है लेकिन ट्रिगर अब भी पॉजिटिव है। कोटक ने मैनकाइंड फार्मा को अपग्रेड कर Buy किया है और लक्ष्य 3000 रुपए का दिया है। हिंद कॉपर पर लगातार OFS प्राइस (514 रुपए)से हमारा पॉजिटिव नजरिया रहा है। कॉपर कीमतें अब भी कमजोरी नहीं दिखा रही हैं
निफ्टी: कहां तक जा सकता है?
निफ्टी का पहला पड़ाव है 10 DEMA यानी करीब 23,450 हो सकता है। आज हम उसके ऊपर शुरुआत कर सकते हैं। अगला पड़ाव यानी 20 DEMA आएगा जो 23,650-23,700 के बीच है। यहां पर हमें लगता है निफ्टी में थोड़ी मुनाफावसूली आ सकती है और अगर रिजेक्शन मिलना है तो यहां सबसे मजबूत संभावना होगी। अगर ये स्तर पार हुआ तो 23,900-24,100 का स्तर खुलेगा। अगर इन स्तरों के ऊपर टिके तो ट्रेंड वापस पॉजिटिव होगा। तब तक हम इसी मान्यता के साथ रहेंगे कि ये काउंटर ट्रेंड रैली है। लेकिन ये रैली ट्रेड करने लायक है और यही हमारी रणनीति रही है। बाकी तो समय के साथ पता चलेगा कि ये रैली नई तेजी थी है या डेट कैट बाउंस। काफी कुछ बैंक निफ्टी के ऊपर भी निर्भर करेगा। बैंक निफ्टी में 56,800-57,100 के बीच सारे मूविंग एवरेज हैं। अगर बैंक निफ्टी 57,100 के ऊपर टिका तो ट्रेंड पॉजिटिव होगा।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23,450-23,500 (10 DEMA) पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23,535-23,570 (ऑप्शन जोन)पर है। अगर 23,570 के ऊपर टिके तो 23,650-23,700 भी संभव है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,400-23,450 (न्यूट्रल जोन) पर और बड़ा सपोर्ट 23,300-23,350 (कल का निचला स्तर) पर है। मौजूदा लॉन्ग्स को 23,375 के नए ट्रेलिंग SL के साथ कैरी कर सकते हैं। नई पोजिशन्स के लिए खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,375-23,425 होगा। SL 23,300 पर होगा। निफ्टी में 23,535-23,570 के रिजेक्शन पर ही बिकवाली करें,सख्त SL 23,600 पर होगा। बिकवाली का ट्रेड पूरी तरह इंट्राडे होगा और सिर्फ रिजेक्शन पर ही करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 56,550-56,750 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 56,800-57,100 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 56,200-56,400 पर और बड़ा सपोर्ट 56,000-56,200 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 56,350-56,450 है। SL 56,250 पर रखें। 56,650-56,750 के रिजेक्शन पर ही बिकवाली करें। SL 56,850 पर रखें। बिकवाली का ट्रेड पूरी तरह इंट्राडे होगा और सिर्फ रिजेक्शन पर ही करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।