Get App

Market Insight : EMS और पावर इक्विपमेंट शेयरों पर रखें नजर, निफ्टी में ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस के साथ रहें लॉन्ग

Market Insight :निफ्टी का पहला पड़ाव है 10 DEMA यानी करीब 23,450 हो सकता है। आज हम उसके ऊपर शुरुआत कर सकते हैं। अगला पड़ाव यानी 20 DEMA आएगा जो 23,650-23,700 के बीच है। यहां पर हमें लगता है निफ्टी में थोड़ी मुनाफावसूली आ सकती है और अगर रिजेक्शन मिलना है तो यहां सबसे मजबूत संभावना होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 9:10 AM
Market Insight : EMS और पावर इक्विपमेंट शेयरों पर रखें नजर, निफ्टी में ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस के साथ रहें लॉन्ग
Market Insight : निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23,450-23,500 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23,535-23,570 पर है। अगर 23,570 के ऊपर टिके तो 23,650-23,700 भी संभव है

Market Insight : बाजार की आज की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सब बढ़िया है। ट्रेडरों को दोनों तरफ सटीक ट्रेड मिली है। पहले शॉर्ट ट्रेड और उसके बाद लॉन्ग ट्रेड,दोनों सटीक पड़े। निफ्टी ने 3 दिन तक लगातार हायर हाई और हायर लो बनाया है और आज लग रहा है खुलते ही हायर हाई भी बनेगा। हमारी रणनीति सिंपल रही है,ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें। अपने ट्रेलिंग SL को पिछले दिन के निचले स्तर पर लाते रहें। हमारा नजरिया यही रहा है कि एक बार तो हम 10-20 DEMA को हिट कर सकते हैं।

बाजार: आज के संकेत

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का दिन है। डोनाल्ड ट्रंप आज शाम 7:25 बजे UNGA को संबोधित करेंगे। US में हफ्ते की मजबूत शुरुआत हुई है। कल वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 370 अंक और S&P 500 इंडेक्स 114 अंक चढ़कर बंद हुआ। नैस्डेक 2.2% चढ़कर रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर रहा। क्रूड और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सपोर्ट मिला। AI शेयरों में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिला। US 10-ईयर बॉन्ड यील्ड घटकर 4.95% पर आ गई है।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें