Market Insight : टैक्स राहत की उम्मीद में बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। इस रिकवरी के बावजूद 1.15 बजे के आसपास बाजार हल्के लाल निशान में ही दिख रहा था। सेंसेक्स 29.88 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 74,316.29 पर और निफ्टी 0.80 अंक या 0.00 प्रतिशत गिरकर 23,404.80 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 2117 शेयरों में बढ़त और 1575 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं, 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था। गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। FMCG,ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल और एनर्जी शेयरों में बढ़त ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों में आई कमज़ोरी की भरपाई कर दी है।
