Market trend : 22 अगस्त को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,900 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 693.86 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 81,306.85 पर और निफ्टी 213.65 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 24,870.10 पर बंद हुआ। वीकली बेसिस पर देखें तो शुक्रवार को गिरावट के बावजूद बाज़ार में साप्ताहिक आधार पर बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे हफ़्ते 1 फीसदी की बढ़त रही।
