Get App

Market insight : बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान खराब, सोने-चांदी में 2026 में भी डबल डिजिट रिटर्न मुमकिन

Market insight : सुनील सुब्रमणियम का मानना है कि सोने-चांदी में आगे भी तेजी जारी रहेगी। सोने-चांदी को जियोपोलिटिकल तनावों से तो सपोर्ट मिलेगा ही, साथ दुनिया में भर में डॉलर से हो रहे मोहभंग का भी इनको फायदा मिलेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 2:22 PM
Market insight : बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान खराब, सोने-चांदी में 2026 में भी डबल डिजिट रिटर्न मुमकिन
सुनील सुब्रमणियम का मानना है कि इस समय बाजार में बजट, अर्निंग सीजन और जियोपोलिटिक्स से जुड़ी काफी अनिश्चितताएं है। ऐसे में अगले 1 महीने बाजार में कुछ करने लायक स्थिति नहीं है

Market insight : मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुनील सुब्रमणियम ने कहा कि बजट एक इंपॉर्टेंट चीज है। बजट के बाद आगले 10 दिन में अर्निंग सीजन का आउटलुक साफ हो जाएगा।। ऐसे में अगले एक महीने तक मार्केट वोलेटाइल रहने की उम्मीद है। बाजार की दिशा तय करने में बजट की अहम भूमिका होगा। बहुत पॉजिटिव बजट आ गया तो मार्केट में तेजी का रुझान आ सकता है। अभी तक आए नतीजे भी एक तरह से 50-50 ही रही हैं। नतीजों में बहुत खास देखने को नहीं मिला है। लेकिन अगर आने वाले हफ्तों में नतीजों के मोर्चे से कुछ अच्छी खबर आती है तो बाजार में तेजी आ सकती है। हमें इस बात पर नजर रखनी होगी की जीएसटी कटौती का कंपनियों के नतीजों पर क्या असर हुआ है। बाजार को सुधरने में अभी 1 महीने का समय लग सकता है।

सुनील सुब्रमणियम का मानना है कि सोने-चांदी में आगे भी तेजी जारी रहेगी। सोने-चांदी को जियोपोलिटिकल तनावों से तो सपोर्ट मिलेगा ही, साथ दुनिया में भर में डॉलर से हो रहे मोहभंग का भी इनको फायदा मिलेगा। ट्रंप हर महीने, हर दिन, हर हफ्ते कुछ न कुछ नाटक करते रहते हैं। ऐसे में डॉलर से निवेशकों का भरोसा उठ रहा है और वे अब निवेश के लिए गोल्ड, कॉपर, सिल्वर और प्लेटिनम जैसी धातुओं की तरफ रुख करने लगे हैं। गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में बढ़ता निवेश इसी का संकेत है।

इसके अलावा बेनेजुएला अकेला शिकार नहीं है। अभी ट्र्ंप ईरान, ग्रीन लैंड और मैक्सिको में भी कुछ करने वाले है। ऐसे माहौल में चीन, जापान और दूसरे उभरते बाजार अपना पैसा डॉलर से निकाल कर कीमती धातुओं में डालते नजर आएंगे। ऐसे 2026 में भी हमें सोने-चांदी में डबल डिजिट रिटर्न देखने को मिल सकता है।

सुनील सुब्रमणियम का मानना है कि 2026 में क्रूड में भी तेजी देखने को मिल सकती है। यह 70 डॉलर का स्तर छू सकता है। वेनेजुएला का तेल इतनी आसानी से बाजार में नहीं आएगा। जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण क्रूड का शॉर्ट टर्म आउटलुक तेजी का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें