Get App

Market Insight : खराब बाजार में भी इंडिया VIX का गिरना ठीक संकेत नहीं, क्या बाजार में आ सकता है बड़ा करेक्शन?

Market Insight :अनुज सिंघल ने आगे कहा कि आज शाम को भारत और US दोनों के महंगाई के आंकड़े आएंगे। अगर महंगाई के आंकड़े अच्छे रहे तो ये बड़ा पॉजिटिव होगा। आज 2 एक्सपायरी के बीच का ट्रेडिंग सेशन भी है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,400-24,450 पर और मेक ऑर ब्रेक सपोर्ट 24,300-24,350 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 12:04 PM
Market Insight : खराब बाजार में भी इंडिया VIX का गिरना ठीक संकेत नहीं, क्या बाजार में आ सकता है बड़ा करेक्शन?
Market Insight :अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी बैंक 200 DMA पर बंद हुआ है। 57,000-57,200 पर आखिरी बड़ा सपोर्ट है। इसके नीचे फिसले तो 56,000-56,500 का रास्ता खुल जाएगा

Market Insight : बुधवार, 12 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा है और निफ्टी 24,300 के आसपास कारोबार कर रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। TCS के शेयर 4% से ज्यादा गिरे हैं। जबकि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन कंपनी और टाटा स्टील के शेयरों में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। IT सेक्टर पर सबसे बुरा असर पड़ा और इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। जबकि PSU बैंकों ने बाजार की कमजोरी के बावजूद 1.71% की बढ़त हासिल की है।

बाजार: क्या आ रहा बड़ा करेक्शन?

बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल का प्राइस एक्शन करेक्शन का पहला संकेत था। कल खराब बाजार में भी वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX का गिरना ठीक नहीं है। India VIX अब कॉम्प्लेसेंसी जोन (Complacency Zone) में आ चुका है। पिछली बड़ी गिरावट इसी VIX स्तर पर आई थी।

बैंक निफ्टी कल 200 DMA के ठीक नीचे बंद हुआ। आज शायद निफ्टी IT में भी थोड़ी मुनाफावसूली आ जाए। फिलहाल इंडेक्स में तेजी के ट्रिगर्स काफी कम हैं। ऐसे में अगर 24,350 टूटा तो वापस ब्रेकआउट फेल होने का रिस्क रहेगा। अगर निफ्टी 24,650 के ऊपर निकले तो ट्रेंड वापस पॉजिटिव होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें