Market Insight : बाजार में इस समय किसी तरफ कोई बड़ा ट्रिगर नहीं, आईटी में थकान के संकेत, पावर इक्विपमेंट शेयरों पर रखें नजर

Market Insight : आज IT शेयरों में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। चिप शेयरों में रैली हुई और कोस्पी में भी बड़ी रैली आई है। हालांकि कल काफी हद तक हम इसको पचा चुके थे। मगर फिर भी आज शायद थोड़ी और गिरावट हो सकती है। IT में एकतरफा तेजी को अब हम पीछे छोड़ चुके हैं

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 9:59 AM
Market Insight:मेटल्स में रैली है लेकिन थोड़ा चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। आज का Make Or Break फैक्टर होगा बैंक निफ्टी। बैंक निफ्टी लगातार 57,200 को बचा रहा है। लेकिन 58,000 के पार नहीं निकल पा रहा है

Market Insight : 18 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 24250 के नीचे दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 276.01 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 77,452.15 पर और निफ्टी 53.90 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 24,233.75 पर नजर आ रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, ONGC,SBI,ग्रासिम और एक्सिस बैंक शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर,इंटरग्लोब एविएशन,एशियन पेंट्स,इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल शामिल हैं।

बाजार: फिर वही कहानी

मार्केट के ट्रेंड पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले 6 दिनों से निफ्टी में लोअर हाईज बने हैं और 1 दिन के अलावा लोअर लोज भी लगे हैं। मगर दिक्कत ये है कि हम रेंज के बीच में बंद होते हैं। निफ्टी में पहले हाफ में बिकवाली और दूसरे में खरीदारी आती है। 5 दिनों से निफ्टी रोज आपको 2 बेसिक ट्रेड्स दे रहा है। सुबह 24,450 के SL से Sell और फिर 24,200-24,250 के SL से Buy। कल भी दोनों ट्रेड्स ने खूबसूरती से काम किया। बाजार में इस समय किसी तरफ कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। आज वीकली एक्सपायरी है,देखते हैं फिर वही कहानी है या कुछ नया होता है।


बाजार: आगे चलेगा या रहेगा ठंडा?

तेजी के पक्ष में तर्क

इतनी लड़ाई के बावजूद कच्चा तेल $90 के करीब ही है। सप्लाई प्रेशर के बावजूद कच्चा तेल नहीं बढ़ रहा। इसका मतलब है कि बुनियादी तौर पर कच्चे तेल में तेजी नहीं है। कमोडिटी को छोड़कर Q1 नतीजे शानदार रहे हैं। बड़ी ऑटो और FMCG कंपनियों ने मार्जिन बचाए रखे हैं। ज्यादातर कंपनियों में शानदार आय ग्रोथ दिखी। Q1 की निफ्टी EPS ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे अच्छी रही है। निफ्टी के EPS में भी अपग्रेड देखने को मिला है। बाजार अब ऐतिहासिक औसत के मुकाबले काफी डिस्काउंट पर है। घरेलू लिक्विडिटी बेहद मजबूत बनी हुई है।

मंदी के पक्ष में तर्क

FIIs अभी भी बड़ी खरीदारी के मूड में नहीं हैं। FIIs लगातार 6 दिनों से बड़ी शॉर्टिंग कर रहे हैं। पहले भी FIIs ने मामूली खरीदारी के बाद बड़ी बिकवाली की है। India VIX अभी भी पूरी तरह Complacency में है। जब तक कच्चा तेल नहीं गिरेगा,लागत का दबाव बना रहेगा। अर्निंग्स में अभी भी हर तरफ से बीट नहीं आ रही हैं। 60% अर्निंग्स ग्रोथ सिर्फ 5 कंपनियों की वजह से आई है। ब्लॉक डील्स,QIPs, IPOs लगातार सेकेंडरी मार्केट से पैसा खींच रहे हैं। इससे सेकेंडरी मार्केट की लिक्विडिटी पर दबाव बना हुआ है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

आज IT शेयरों में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। चिप शेयरों में रैली हुई और कोस्पी में भी बड़ी रैली आई है। हालांकि कल काफी हद तक हम इसको पचा चुके थे। मगर फिर भी आज शायद थोड़ी और गिरावट हो सकती है। IT में एकतरफा तेजी को अब हम पीछे छोड़ चुके हैं। 27,000 पर IT पर पहली बार हमने बुलिश नजरिया लिया था। लेकिन 200 DMA के पास आकर अब ये रैली थक रही है। हालांकि चुनिंदा IT शेयरों में मौके अब भी अच्छे हैं। इसके अलावा पावर इक्विपमेंट शेयरों पर नजर रखें। CG पावर,हिताची,GE वर्नोवा जैसे शेयर चल सकते हैं।

BSE Vs MCX की एक बहुत बड़ी ट्रेड चल रही है। CAS का सबसे बड़ा असर सीधा BSE पर दिख रहा है। दूसरी तरफ कमोडिटी ट्रेडिंग में जबरदस्त तेजी है। ऐसे में Sell BSE and Buy MCX ट्रेड शानदार चल रही है। मेटल्स में रैली है लेकिन थोड़ा चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। आज का Make Or Break फैक्टर होगा बैंक निफ्टी। बैंक निफ्टी लगातार 57,200 को बचा रहा है। लेकिन 58,000 के पार नहीं निकल पा रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 24,200-24,250 पर है। इसके नीचे फिसले तो 24,000 का रिस्क होगा। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,300-24,350 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,450-24,500 पर है। पहली ट्रेड 24,450 के SL के साथ बेचें,लक्ष्य 24,180-24,200 का रखें। फिर अगर निफ्टी सपोर्ट लेता है तभी खरीदारी करें। SL 24,150 पर होना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

इसकी बेसिक रेंज 57,200-57,800 है। वहीं, बड़ी रेंज 57,000-58,200 है। बैंक निफ्टी में ट्रेड करना इस समय काफी मुश्किल है।

 

 

Trading Ideas: क्रूड में ऊबाल से बाजार पर बना दबाव, जानिए आज के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।